बिजनेस

BLS E-Services Listing: आज लिस्ट होगा बीएलएस ई-सर्विसेज का शेयर, डबल से भी ज्यादा हो सकता है पैसा, चेक करें GMP

BLS E-Services Listing: बीएलएस ई-सर्विसेज के आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 135 रु तय हुआ। जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी 170 रु है। यानी इसका जीएमपी शेयर प्राइस से 100 फीसदी से भी अधिक है।

Image

बीएलएस ई-सर्विसेज लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • शानदार रहा बीएलएस ई-सर्विसेज का आईपीओ
  • 6 फरवरी को होगी लिस्टिंग
  • 170 रु पर पहुंचा जीएमपी

BLS E-Services Listing: बीएलएस ई-सर्विसेज के आईपीओ को शानदार रेस्पॉन्स मिला। अब मंगलवार 6 फरवरी को इसकी लिस्टिंग होने जा रही है। आईपीओ के बाद बीएलएस ई-सर्विसेज के शेयरों का आवंटन 2 फरवरी को किया गया और 3 फरवरी को शेयरों का फाइनल अलॉटमेंट हो गया था। बीएलएस ई-सर्विसेज के आईपीओ को तीन दिन में कुल 162.38 गुना सब्सक्राइब किया गया। कंपनी ने आईपीओ में 13,702,904 शेयर ऑफर किए, मगर इसे 2,22,50,62,008 शेयरों के लिए आवेदन मिले। अब लिस्टिंग से पहले कंपनी के शेयर का जीएमपी (ग्रे-मार्केट प्रीमियम) 100 फीसदी से भी अधिक है।

ये भी पढ़ें -

कितना है जीएमपी

बीएलएस ई-सर्विसेज के आईपीओ में शेयरों का फाइनल प्राइस 135 रु तय हुआ। जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार इसका जीएमपी 170 रु है। यानी इसका जीएमपी शेयर प्राइस से 100 फीसदी से भी अधिक है। इससे लिस्टिंग पर निवेशकों का पैसा डबल से भी ज्यादा हो सकता है।

किन एक्सचेंजों पर होगी लिस्टिंग

बीएलएस ई-सर्विसेज का शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा। कंपनी का पब्लिक इश्यू 30 जनवरी को खुलकर 1 फरवरी को बंद हुआ था। मेनबोर्ड के इस आईपीओ का साइज 310.91 करोड़ रु का था। आईपीओ से जुटाए पैसे का इस्तेमाल कंपनी ऑर्गैनिक ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए बीएलएस स्टोर खोलने के लिए करेगी।

वहीं कुछ पैसा बिजनेसों को खरीदने, सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों और नई कैपेबिलिटी डेवलप करने और मौजूदा प्लेटफॉर्म्स को मजबूत करने के लिए टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ और उसकी लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article