गांधी जी को मिली ये खास घड़ी स्विस कंपनी Zenith की थी। ये एक सिल्वर पॉकेट वॉच थी, जिसमें अलार्म भी लगा हुआ था।
Zenith की शुरुआत 1865 में शुरू हुई थी। ये कंपनी आज भी अपनी लग्जरी घड़ियों के लिए मशहूर है। कंपनी के फाउंडर थे जॉर्जेस फावरे-जैकोट।
गांधी जी की पॉकेट वॉच उन चुनिंदा चीजों में से एक थी, जिसे उन्होंने अपनी डेली लाइफ में इस्तेमाल किया।
तोहफे में मिली इस घड़ी को गांधी जी ने 1944 में अपने लिए बढ़ई काम करने वाले और फॉलोअर मोहनलाल शर्मा को गिफ्ट में दे दी थी।
1975 में यही घड़ी मोहनलाल के पोते के पास आई और 2010 में इसे 12.7 लाख में नीलाम कर दिया गया।
एक बार गांधी जी ट्रेन से कानपुर जा रहे थे, तो सफर के दौरान किसी ने इसी घड़ी को चुरा लिया। मगर जब चोर को पता लगा कि घड़ी गांधी जी की है, तो उसे बहुत पछतावा हुआ। 6 महीने बाद माफी मांगते हुए उसने वापस ये घड़ी गांधी जी को लौटा दी।