UP International Trade Show 2026: 600 से ज्यादा विदेशी खरीदार होंगे शामिल, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में भव्य आयोजन

UP International Trade Show 2026 का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा। 1,000 से ज्यादा घरेलू कारोबारी और 600 से अधिक विदेशी खरीदार शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी (UPITS) 2026 में इस बार 1,000 से अधिक घरेलू विक्रेता, निर्यातक, विनिर्माता और सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (MSME) हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 600 से ज्यादा विदेशी खरीदारों के भी प्रदर्शनी में शामिल होने की उम्मीद है। इससे भारतीय कारोबारियों को वैश्विक बाजार में खरीद, व्यापारिक साझेदारी और निवेश के नए अवसर मिल सकते हैं।

UP International Trade Show 2026

एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जुड़ने का मौका

25 से 29 सितंबर तक होगा आयोजन

उत्तर प्रदेश सरकार और फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस (FIEO) के सहयोग से चौथे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में किया जाएगा। फियो ने मंगलवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। प्रदर्शनी का उद्घाटन 25 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, निर्यातक और कई अंतरराष्ट्रीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहेंगे।

End of Feed