Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उत्तर प्रदेश को दी सौगात, कई बड़ी योजनाओं का हुआ ऐलान

Union Budget 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर देना, महिलाओं के लिए हर जनपद में छात्रावास के निर्माण की व्यवस्था, नौजवानों के लिए हर क्षेत्र में अवसर के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र में रिफॉर्म का बजट पेश किया गया है।

केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश के लिए राज्य के सभी जिलों में इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर, कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास और वाराणसी में रेल कॉरिडोर समेत कई घोषणाएं की गई हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय रूप से यात्री प्रणालियों को बढ़ावा देने के लिए शहरों के बीच 'विकास संयोजक' के रूप में सात उच्च-गति रेल कॉरीडोर बनाए जाएंगे, जिनमें दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर विकसित भी शामिल है।

Union Budget 2026 (1)

केंद्रीय बजट में उत्तर प्रदेश के लिए कई बड़े ऐलान हुए। (Photo: AI Generated)

वित्त मंत्री ने कहा कि बजट का तीसरा कर्तव्य, जो 'सबका साथ-सबका विकास' के दृष्टिकोण के अनुरूप है, यह सुनिश्चित करता है कि किसानों की आय में वृद्धि हो, दिव्‍यांगजन सशक्‍त बनें, मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य और ट्रॉमा केयर तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कमजोर समूहों का सशक्तिकरण हो, विकास और रोजगार के अवसरों में तेजी लाकर पूर्वोदय राज्‍यों और पूर्वोत्तर क्षेत्र की ओर ध्‍यान केंद्रित हो। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में वाराणसी में पानी के जहाजों की मरम्मत के लिए पोर्ट बनाने का भी ऐलान किया।

End of Feed