बजट 2026 से राज्यों को क्या मिला? जानिए डिटेल

Union Budget 2026: केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपये वित्त आयोग के अनुदान के रूप में आवंटित किए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए बताया कि 16वें वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार राज्यों के लिए केंद्रीय करों का वर्टिकल शेयर 41% रहेगा। इसमें ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकायों व आपदा प्रबंधन के लिए अनुदान शामिल हैं।

Union Budget 2026: केंद्र सरकार ने बजट में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्यों को 1.4 लाख करोड़ रुपये वित्त आयोग के अनुदान के रूप में आवंटित किए हैं। यह जानकारी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को यूनियन बजट 2026-27 पेश करते समय दी। उन्होंने बताया कि केंद्र ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिश को स्वीकार किया है और राज्यों के लिए केंद्रीय करों से वर्टिकल शेयर 41% रखने का निर्णय किया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकार किया है और राज्यों के लिए 1.4 लाख करोड़ रुपये वित्त आयोग अनुदान के रूप में आवंटित किए हैं। इसमें ग्रामीण और शहरी स्थानीय निकायों और आपदा प्रबंधन के लिए अनुदान शामिल हैं।

Finance Commission grants, Union Budget 2026, Nirmala Sitharaman, states allocation

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (तस्वीर-ANI)

15वें और 16वें वित्त आयोग की सिफारिशें

पिछले वित्त आयोग यानी 15वें वित्त आयोग ने राज्यों को केंद्रीय करों में 41% हिस्सा देने की सिफारिश की थी। 16वें वित्त आयोग ने इसे बनाए रखा है। इसका मतलब है कि केंद्रीय कर राजस्व का 41% हिस्सा राज्यों को प्राप्त होगा, ताकि वे अपनी विकास योजनाओं और स्थानीय निकायों के कामकाज के लिए इस्तेमाल कर सकें।

End of Feed