Union Budget 2023: लीक होने से लेकर शाम को पेश किए जाने तक, क्या बजट से जुड़ी ये बातें जानते हैं आप?

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jan 25, 2023, 08:35 PM IST

Union Budget 2023: दरअसल, चुनिंदा लोग ही बजट तैयार करने से जुड़े काम में लगाए जाते हैं। चूंकि, यह गोपनीय दस्तावेज रहता है और लीक न हो, लिहाजा इस प्रोसेस में यूज होने वाले सभी कंप्यूटर्स को दूसरे नेटवर्क्स से डीलिंक कर दिया जाता है। बजट बनाने से जुड़ी प्रक्रिया में लगे स्टाफ को दो से तीन हफ्ते तक नॉर्थ ब्लॉक के ऑफिस में ही रहना पड़ता है और इस दौरान उन्हें बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलती। यहां तक उन्हें इस दौरान अपने परिजन से बात करने की मंजूरी भी नहीं होती है।

Union Budget 2023: देश का केंद्रीय बजट एक तरह से सरकार की कमाई और खर्चे का पूरा लेखा-जोखा होता है। यह इसके साथ ही बेहद सीक्रेट डॉक्यूमेंट होता है और सरकार की ओर से पेश किए जाने तक गोपनीय ही रहता है, पर अब तक के इतिहास में एक दफा यह लीक भी हो चुका है। आइए, जानते हैं बजट के लीक होने और उससे जुड़े रोचक फैक्ट्स:

union budget 2023

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

यह पूरा वाकया साल 1950 का है। जॉन मथाई उस समय वित्त मंत्री के पद पर थे और केंद्रीय बजट राष्ट्रपति भवन में ही छपता था। मथाई ने तब दो बजट पेश किए थे। पहला साल 1949-50 में, जबकि दूसरा 1950-51 के लिए...बजट पेश करने के बाद (1950 में) उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। ऐसा बताया जाता है कि तब उन पर बड़ी शक्तियों के हिस साधने का आरोप लगा था और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए थे।

लीक होने के बा बजट के प्रकाशन की प्रक्रिया में फेरबदल कर दिया गया और सरकार ने प्रिंटिंग के प्रॉसेस को मिंटो रोड में शिफ्ट कर दिया। केंद्रीय बजट इसके बाद से वहां छपने लगा, जबकि साल 1980 के बाद से यह नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में छपना शुरू हुआ और फिलहाल वहीं छपता है।

End of Feed