सितंबर 2022 में बेरोजगारी दर में आई गिरावट, CMIE ने जारी किए आंकड़े

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 11:15 PM IST

'सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकॉनमी' (सीएमआईई) ने सितंबर 2022 के रोजगार आंकड़े जारी करते हुए कहा कि अगस्त में बेरोजगारी दर 8.3 प्रतिशत के साथ एक साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। अब बेरोजगारी दर घटकर 6.43 प्रतिशत पर आ गई।

मुंबई : देश के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में श्रम भागीदारी बढ़ने से सितंबर के महीने में बेरोजगारी दर घटकर 6.43 प्रतिशत पर आ गई। अर्थव्यवस्था पर नजर रखने वाली संस्था सीएमआईई ने यह जानकारी दी है। 'सेंटर फॉर मॉनिटरिंग ऑफ इंडियन इकॉनमी' (CMIE) ने सितंबर 2022 के रोजगार आंकड़े जारी करते हुए कहा कि अगस्त में बेरोजगारी दर 8.3 प्रतिशत के साथ एक साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन सितंबर के महीने में रोजगार परिदृश्य में सुधार होने से बेरोजगारी का आंकड़ा घटकर 6.43 प्रतिशत आ गया।

Unemployment rate

बेरोजगारी दर मे गिरावट

सीएमआईई के प्रबंध निदेशक महेश व्यास ने शनिवार को कहा कि सितंबर में बेरोजगारी दर में खासी गिरावट दर्ज की गई है। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी श्रम भागीदारी बढ़ने से ऐसा हुआ है। व्यास ने कहा कि सितंबर में श्रम भागीदारी में 80 लाख की बढ़ोतरी होना इस बात का संकेत है कि देश की अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

End of Feed