बैंक को न दें एक भी पैसा! Credit Card के इंटरेस्ट फ्री पीरियड का ऐसे लें फायदा

Credit Card Interest-Free Period: क्या आप जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड केवल एक उधार लेने का जरिया नहीं, बल्कि एक स्मार्ट फाइनेंशियल टूल भी है। क्रेडिट कार्ड का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 'इंटरेस्ट फ्री पीरियड' (Interest-Free Period) होता है। यह वह समय सीमा है जिसके दौरान आप बैंक के पैसों से खरीदारी तो करते हैं लेकिन आपको उस पर एक भी रुपया ब्याज नहीं देना पड़ता।

Credit Card Interest-Free Period: क्रेडिट कार्ड आज के समय में केवल पेमेंट का जरिया ही नहीं, बल्कि एक स्मार्ट फाइनेंशियल टूल बन चुका है। लेकिन इसका सही लाभ उठाने के लिए आपको Interest Free Period को समझना बेहद जरूरी है। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। आइए जानते हैं Interest Free Period क्या होता है-

Credit Card Interest Free Period

क्रेडिट कार्ड इंटरेस्ट फ्री पीरियड (Photo: iStock)

Interest Free Period क्या होता है

Interest Free Period वह समय होता है, जिसके दौरान Credit Card से की गई खरीदारी पर बैंक कोई ब्याज (Interest) नहीं लगाता। यह अवधि आमतौर पर 20 से 50 दिनों के बीच होती है। उदाहरण के लिए अगर आपका बिलिंग साइकल हर महीने की 1 तारीख से 30 तारीख तक है और बिल 30 तारीख को जनरेट होता है तो आपको पेमेंट के लिए लगभग 15–20 दिन अतिरिक्त मिलते हैं। इस पूरी अवधि में अगर आप पूरा बकाया (Total Outstanding) समय पर चुका देते हैं तो आपसे कोई ब्याज नहीं लिया जाता।

End of Feed