48-Hour Rule समझ लिया तो लाइफ हो जाएगा झिंगालाला, न पैसे की किल्लत होगी न क्रेडिट कार्ड का बिल बढ़ेगा

बहुत से लोग यह देखकर हैरान होते हैं कि 48 घंटे के ब्रेक के दौरान वे कितनी बार अपना मन बदलते हैं। कभी-कभी उन्हें एहसास होता है कि उन्हें उस चीज की सच में जरूरत नहीं है। कभी-कभी उन्हें कोई सस्ता ऑप्शन मिल जाता है। यह रूल सोचने का एक मौका देता है।

आज के समय में अधिकांश युवा कमाई के बावजूद ईएमआई और क्रेडिट कार्ड के बिल के बोझ तले दबे हुए हैं। हर महीने सैलरी आते ही आधा पैसा ईएमआई और क्रेडिट कार्ड के बिल चुकाने में चला जा रहा है। इसके बाद पूरे महीने पैसे की किल्लत। आखिर ये हो क्यों रहा है? इसकी एकमात्र वजह है इंपल्सिव बाइंग यानी भावनाओं में बहकर बिना सोचे-समझे की गई खरीदारी। ऑनलाइन जो चीज पसंद आया, झट से बुक कर दिया। मार्केट में निकले और क्रेडिट कार्ड स्वैप कर कुछ खरीद लिया जिसका सही में कोई यूज नहीं है। इससे बचने के लिए ही 48-Hour Rule जानना बहुत जरूरी है। अगर आप इस रूल को जान लें और फॉलों करने लगें तो पैसे की किल्लत कभी नहीं होगी। आइए जानते हैं कि क्या है यह रूल और कैसे काम करता है?

48-ऑवर रूल

48-ऑवर रूल

48-ऑवर रूल क्या है?

48-ऑवर रूल हमें इंपल्सिव बाइंग से रोकता है। आज के समय में ऑनलाइन कोई चीज देखते ही उसे खरीदने की इच्छा, जैसे कि फ्लैश सेल के दौरान बिना सोचे-समझे कोई गैजेट या कपड़े खरीदना, बिना यह सोचे कि हमें उसकी सच में जरूरत है या नहीं? यहीं पर 48 ऑवर रूल काम करता है। इसका आइडिया आसान है। कोई भी गैर-जरूरी चीज खरीदने से पहले 48 घंटे इंतजार करें। इस ब्रेक के दौरान, एक कदम पीछे हटें और सोचें कि क्या यह खरीदारी सच में सही है। अगर 48 घंटे बाद भी आप पक्का हैं, तो आप आगे बढ़कर उसे खरीद सकते हैं।

End of Feed