बिजनेस

Boycott Türkiye Trend: पाक का सपोर्ट करने पर तुर्किए को एक और झटका, Ajio-Myntra ने प्रोडक्ट बेचना किए बंद

Boycott Türkiye Trend: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष के दौरान तुर्किए ने पाकिस्तान का समर्थन किया। इसके बाद भारत में तुर्किए के बहिष्कार की मांग बढ़ रही है। इस बीच मिंत्रा और रिलायंस की Ajio ने अपने पोर्टल पर तुर्किए के क्लोथिंग ब्रांड बेचना बंद कर दिया है।

Image

तुर्किए को एक और झटका

KEY HIGHLIGHTS
  • तुर्किए को एक और झटका
  • मिंत्रा और Ajio पर नहीं बिक रहे प्रोडक्ट
  • पाक का सपोर्ट करने का असर

Boycott Türkiye Trend: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष के दौरान तुर्किए ने पाकिस्तान का समर्थन किया। इसके बाद भारत में तुर्किए के बहिष्कार की मांग बढ़ रही है। इस बीच मिंत्रा और रिलायंस की Ajio ने अपने पोर्टल पर तुर्किए के क्लोथिंग ब्रांड बेचना बंद कर दिया है। मिंत्रा ने इंटरनेट दिग्गज अलीबाबा के स्वामित्व वाली ट्रेंडयोल समेत सभी तुर्किए ब्रांड्स की बिक्री अस्थायी रूप से रोक दी है, जिसके लिए भारत में मार्केटिंग का विशेष अधिकार उसके पास है।

ये भी पढ़ें -

रिलायंस ने भी दिया झटका

रिलायंस ने भी अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Ajio पर बेचे जाने वाले कोटन, एलसी वाइकिकी और मावी जैसे तुर्किए परिधान ब्रांड पोर्टफोलियो को सस्पेंड कर दिया है, जिसके सभी उत्पाद स्टॉक से बाहर दिख रहे हैं। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रांड की उपलब्धता पर कोई स्पष्टता नहीं है।

रिलायंस रिटेल ने क्या कहा

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस रिटेल ने कहा कि वह राष्ट्रीय हित को सबसे ऊपर रखने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग है। रिलायंस के प्रवक्ता ने कहा, "अपने साथी नागरिकों के साथ एकजुटता में, हम सभी प्लेटफॉर्म पर अपनी ऑफरिंग का सक्रिय रूप से पुनर्मूल्यांकन कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे देश के मूल्यों और भावनाओं को प्रतिबिंबित करते हैं।"

'तुर्किए में अपना कार्यालय भी बंद किया'

रिलायंस रिटेल के प्रवक्ता ने कहा, "हमने तुर्किए में अपना कार्यालय भी बंद कर दिया है।" बता दें कि तुर्किए ब्रांड्स को हटाने की प्रक्रिया कुछ दिन पहले शुरू हुई थी और शुक्रवार को वहां से ब्रांड्स को पूरी तरह से हटा दिया गया।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article