Trump Tariffs Impact: ट्रंप टैरिफ WTO नियमों का उल्लंघन,विश्व व्यापार और आर्थिक वृद्धि पर पड़ेगा गंभीर असर

Trump Tariffs Impact: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर के कई देशों पर नए टैरिफ का ऐलान किया। जिसका असर व्यापक देखने को मिल रहा है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय व्यापार विशेषज्ञ अभिजीत दास ने कहा कि अमेरिका शुल्क डब्ल्यूटीओ नियमों का उल्लंघन है तो विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने कहा कि अमेरिका के शुल्क के ऐलान का विश्व व्यापार और आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं पर काफी गंभीर प्रभाव पड़ेगा।

Trump Tariffs : अमेरिका की विभिन्न देशों पर शुल्क लगाने की घोषणा विश्व व्यापार संगठन (WTO) के कुछ प्रावधानों का उल्लंघन है और देशों को वैश्विक व्यापार निकाय की विवाद निपटान प्रणाली से संपर्क करने का पूरा अधिकार है। एक्सपर्ट्स ने यह कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो अप्रैल को भारत और चीन सहित लगभग 60 देशों पर 10-49 प्रतिशत तक के जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की। यह 9 अप्रैल से लागू होगा। उधर विश्व व्यापार संगठन (WTO) ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेरिका के शुल्क के ऐलान का विश्व व्यापार और आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं पर काफी गंभीर प्रभाव पड़ेगा तथा इस वर्ष वैश्विक वस्तु व्यापार में लगभग एक प्रतिशत की कमी आ सकती है।

Trump tariffs, US tariffs, Trump tariff impact

ट्रंप टैरिफ का पड़ेगा बुरा असर!

WTO नियमों का उल्लंघन

अंतरराष्ट्रीय व्यापार एक्सपर्ट अभिजीत दास ने कहा कि ये शुल्क स्पष्ट रूप से विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नियमों का उल्लंघन करते हैं। उन्होंने कहा कि यह एमएफएन (सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र) दायित्वों और दर को लेकर प्रतिबद्धता दोनों का उल्लंघन करता है। WTO के सदस्य देशों को विवाद निपटान प्रणाली से संपर्क करने का पूरा अधिकार है। एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका ने शुल्क लगाने के लिए अपने कार्यकारी आदेश में राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर आयात शुल्क लगाने की बात कही है। विवाद समाधान के लिए शीर्ष मंच, WTO अपीलीय निकाय वर्तमान में कार्य में नहीं है।

End of Feed