₹15,00,000,00,00,000....अमेरिका लौटा रहा है टैरिफ का एक-एक पैसा, जानें भारत को कैसे और कितने रुपए मिलेंगे वापस?

अमेरिका द्वारा ₹15 लाख करोड़ के ऐतिहासिक टैरिफ रिफंड की घोषणा ने भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ी उम्मीदें जगा दी हैं। यह वैश्विक व्यापार के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिफंड माना जा रहा है।

Trump Tariff Refund: अमेरिका से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के व्यापारिक जगत में खलबली मचा दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान 'अमेरिका फर्स्ट' की नीति अपनाते हुए दुनिया भर के कई देशों से आयात होने वाले सामानों पर भारी-भरकम टैरिफ (सीमा शुल्क) लगा दिया था। हालांकि, अब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इन टैरिफ को 'मनमाना' बताते हुए रद्द कर दिया है। कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब अमेरिकी सरकार को करीब 166 अरब डॉलर (भारतीय मुद्रा में ₹15 लाख करोड़ से ज्यादा) का बड़ा अमाउंट रिफंड के रूप में लौटानी पड़ रही है। यह वैश्विक व्यापार के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिफंड माना जा रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं भारत (india tariff refund) को कितने रुपए वापस मिलेंगे और कैसे?

Trump Tariff Refund

भारत की झोली में कितना आएगा?

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, इस 15 लाख करोड़ रुपये के कुल रिफंड में से भारत से जुड़े सामानों का हिस्सा करीब 10 से 12 अरब डॉलर (लगभग ₹83,000 करोड़ से ₹1 लाख करोड़ के बीच) होने का अनुमान है। यानी भारतीय सामानों पर जो अतिरिक्त टैक्स वसूला गया था, उसकी वापसी की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है। अमेरिकी कस्टम एंड बॉर्डर सिक्योरिटी ने इसके लिए 'CAPE' नाम का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म भी लॉन्च कर दिया है, जहाँ 20 अप्रैल 2026 से रिफंड के आवेदन लिए जा रहे हैं।

End of Feed