Trump Tariff Refund : पैसा लौटा रहा अमेरिका, भारतीय निर्यातकों को मिले 1 अरब डॉलर

ट्रंप टैरिफ को लेकर दुनियाभर के निर्यातकों को अमेरिका पैसा लौटाने लगा है। इसके तहत भारत के निर्यातकों को भी अब तक करीब 1 अरब डॉलर की राहत मिल चुकी है।

Trump Tariff Refund : भारतीय निर्यातकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अमेरिका ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के दौरान वसूले गए अतिरिक्त आयात शुल्क (टैरिफ) का पैसा वापस करना शुरू कर दिया है। अब तक 1 अरब डॉलर (करीब 8,600 करोड़ रुपये) से ज्यादा की रकम भारतीय एक्सपोर्टर्स तक पहुंच चुकी है। इसका सबसे ज्यादा फायदा टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी और सीफूड सेक्टर की कंपनियों को मिल रहा है। यह राहत अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के उस ऐतिहासिक फैसले के बाद मिल रही है, जिसमें ट्रंप सरकार के टैरिफ को गैरकानूनी करार दिया गया था।

Trump Tariff Refund

ट्रंप टैरिफ का मिलेगा रिफंड

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुला रिफंड का रास्ता

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 20 फरवरी 2026 को फैसला सुनाते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर्स एक्ट के तहत जो वैश्विक टैरिफ लगाए थे, वे कानून के मुताबिक नहीं थे। कोर्ट ने साफ कहा कि आयात शुल्क लगाने का अधिकार राष्ट्रपति के बजाय अमेरिकी कांग्रेस के पास है। इसी वजह से कोर्ट ने उन टैरिफ के तहत वसूली गई रकम वापस करने का आदेश दिया।

End of Feed