बिजनेस

Truenorth लोन कारोबार में करेगी एंट्री, कर्ज देने के लिए जुटाए 1,000 करोड़ रुपये

Truenorth To Enter In Loan Business: ट्रूनॉर्थ ने एक बयान में कहा कि वह वर्ष 2022 में बना गए एक फंड के तहत पहले ही 1,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटा चुकी है। इसने इस फंड के 2023 के अंत तक पूरा हो जाने की उम्मीद जताई है।

Image

ट्रूनॉर्थ लोन बिजनेस में एंट्री करेगी

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रूनॉर्थ करेगी लोन कारोबार में एंट्री
  • जुटा लिए हैं 1000 करोड़ रु
  • 2022 में बनाया था फंड

Truenorth To Enter In Loan Business: घरेलू प्राइलेट इक्विटी फंड ट्रूनॉर्थ (Truenorth) ने सोमवार को प्राइवेट यूनिट्स को कर्ज देने के कारोबार में कदम रखने का ऐलान किया। कंपनी ने कहा कि वह इस साल के अंत तक इसके लिए जरूरी फंड भी जुटा लेगी।

ट्रूनॉर्थ की शुरुआत 1999 में हुई थी, जिसका मूल नाम इंडिया वैल्यू फंड एडवाइजर्स (आईवीएफए) था। ट्रूनॉर्थ भारत में सबसे एक्सपीरियंस्ड प्राइवेट इक्विटी फर्मों में से एक है।

1000 करोड़ रु जुटा लिए हैं

ट्रूनॉर्थ ने एक बयान में कहा कि वह वर्ष 2022 में बना गए एक फंड के तहत पहले ही 1,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटा चुकी है। इसने इस फंड के 2023 के अंत तक पूरा हो जाने की उम्मीद जताई है। ट्रूनॉर्थ कंज्यूमर प्रोडक्ट्स एंड सर्विसेज, फाइनेंशियल सर्विसेज, हेल्थकेयर एंड फार्मास्यूटिकल्स और टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स एंड सर्विसेज सेक्टर में कारोबार करती है।

किसे देगी लोन

कंपनी ने कहा कि वह प्राइवेट डेब्ट कारोबार 'ट्रू नॉर्थ प्राइवेट क्रेडिट' को बीते दो दशकों में तैयार अपनी क्षमताओं के आधार पर खड़ा करेगी। इसके तहत सुव्यवस्थित और प्रॉफिट में चल रहे उद्यमों को कैपिटल सॉल्यूशन (लोन) मुहैया कराए जाएंगे।

कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर कपिल सिंघल ने एक बयान में कहा कि इस फंड को घरेलू संस्थानों, पारिवारिक कार्यालयों, हाई नेटवर्थ वाले व्यक्तियों और संपत्ति भागीदारों का समर्थन मिला है।

फोनपे भी देगा लोन

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म PhonePe भी जनवरी 2024 तक अपने प्लेटफॉर्म पर कंज्यूमर लोन सर्विस शुरू करने के लिए तैयार है। शुरुआत में, कंपनी पर्सनल लोन के लिए डिस्ट्रिब्यूटर के रूप में काम करेगी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article