बिजनेस

खुलने जा रहे 5 IPO, करके रखें तैयारी, चेक करें GMP और प्राइस बैंड समेत बाकी डिटेल

Upcoming IPO This Week: एएमआईसी फोर्जिंग का आईपीओ 29 नवंबर को खुलकर 1 दिसंबर को बंद होगा। इश्यू में शेयरों का प्राइस बैंड 121 रु से 126 रु है, जबकि आईपीओ का साइज 34.8 करोड़ रु का है। आईपीओ में लॉट साइज 1000 शेयरों की है।

Image

इस सप्ताह के आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • इस हफ्ते खुलेंगे 5 IPO
  • दो आईपीओ 29 नवंबर को खुलेंगे
  • 3 आईपीओ 30 नवंबर को खुलेंगे

Upcoming IPO This Week: पिछले हफ्ता आईपीओ (IPO) मार्केट के लिए एक्शन से भरपूर रहा। इस हफ्ते भी 5 आईपीओ खुलने जा रहे हैं। इनमें दो आईपीओ 29 नवंबर और बाकी 3 आईपीओ 30 नवंबर को खुलेंगे। जो कंपनियां इस हफ्ते अपना आईपीओ ला रही हैं, उनमें एएमआईसी फोर्जिंग लिमिटेड (AMIC Forging Limited), दीपक केमटेक्स लिमिटेड (Deepak Chemtex Limited), नेट एवेन्यू टेक्नोलॉजीज (Net Avenue Technologies), मैरीनट्रांस इंडिया लिमिटेड (Marinetrans India Limited) और ग्राफिसैड्स लिमिटेड (Graphisads Limited) शामिल हैं।

एएमआईसी फोर्जिंग लिमिटेड (AMIC Forging Limited)

इसका आईपीओ 29 नवंबर को खुलकर 1 दिसंबर को बंद होगा। इश्यू में शेयरों का प्राइस बैंड 121 रु से 126 रु है, जबकि आईपीओ का साइज 34.8 करोड़ रु का है। आईपीओ में लॉट साइज 1000 शेयरों की है। यानी आपको कम से कम इतने शेयरों के लिए अप्लाई करना होगा।

फिलहाल इसका जीएमपी (GMP) या ग्रे-मार्केट प्रीमियम (Grey-Market Premium) सामने नहीं आया, जिससे ये अनुमान लगता है कि कंपनी का शेयर प्राइस बैंड से कितने प्रीमियम पर चल रहा है।

दीपक केमटेक्स लिमिटेड (Deepak Chemtex Limited)

इसका आईपीओ 29 नवंबर को खुलकर 1 दिसंबर को बंद होगा। इश्यू में शेयरों का प्राइस बैंड 76 रु से 80 रु है, जबकि आईपीओ का साइज 23.04 करोड़ रु का है। आईपीओ में लॉट साइज 1600 शेयरों की है। इसका जीएमपी 12 रु पर है।

नेट एवेन्यू टेक्नोलॉजीज (Net Avenue Technologies)

इसका आईपीओ 30 नवंबर को खुलकर 4 दिसंबर को बंद होगा। इश्यू में शेयरों का प्राइस बैंड 16 रु से 18 रु है, जबकि आईपीओ का साइज 10.25 करोड़ रु का है। आईपीओ में लॉट साइज 8000 शेयरों की है। इसका जीएमपी फिलहाल नहीं आया है।

मैरीनट्रांस इंडिया लिमिटेड (Marinetrans India Limited)

इसका आईपीओ 30 नवंबर को खुलकर 5 दिसंबर को बंद होगा। इश्यू में शेयरों का प्राइस 26 रु है, जबकि आईपीओ का साइज 10.92 करोड़ रु का है। आईपीओ में लॉट साइज 4000 शेयरों की है। इसका जीएमपी भी फिलहाल नहीं आया है।

ग्राफिसैड्स लिमिटेड (Graphisads Limited)

इसका आईपीओ 30 नवंबर को खुलकर 5 दिसंबर को बंद होगा। इश्यू में शेयरों का प्राइस 111 रु है, जबकि आईपीओ का साइज 53.41 करोड़ रु का है। आईपीओ में लॉट साइज 1200 शेयरों की है। इसका जीएमपी भी फिलहाल नहीं आया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article