बिजनेस

कपड़े बेचने वाली टाटा की इस कंपनी ने 3 महीने में की जबरदस्त कमाई, गिरते बाजार में बनाया रिकॉर्ड

Trent Share Price: कंपनी की कुल आय भी इस तिमाही में तेजी से बढ़कर 4,883.48 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 4,104.44 करोड़ रुपये थी। वेस्टसाइड और जूडियो जैसे ब्रांड्स चलाने वाली ट्रेंट लिमिटेड ने बताया कि इस दौरान उसका कुल खर्च भी बढ़कर 4,368.59 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 3,703.96 करोड़ रुपये था।

Image

Trent Share Price (Istock Canva)

Trent Share Price: गिरते बाजार के बीच टाटा समूह की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 8.6% की बढ़त के साथ 424.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। यह पिछले साल इसी तिमाही में हुए 391.2 करोड़ रुपये के मुनाफे से काफी अधिक है।

इन ब्रांड्स से हुई कमाई

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक कंपनी की कुल आय भी इस तिमाही में तेजी से बढ़कर 4,883.48 करोड़ रुपये पहुंच गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 4,104.44 करोड़ रुपये थी। वेस्टसाइड और जूडियो जैसे ब्रांड्स चलाने वाली ट्रेंट लिमिटेड ने बताया कि इस दौरान उसका कुल खर्च भी बढ़कर 4,368.59 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 3,703.96 करोड़ रुपये था।

कंपनी के चेयरमैन नोएल एन टाटा ने कहा कि ट्रेंट लिमिटेड का प्रदर्शन तिमाही के दौरान स्थिर रहा है और कंपनी का फोकस ऐसे कस्टमर एक्सपीरियंस देने पर है जो देशभर के अलग-अलग बाजारों के बड़े वर्ग को आकर्षित कर सके। इस मजबूत नतीजे से यह साफ है कि ट्रेंट लिमिटेड ने चुनौतियों के बावजूद रिटेल सेक्टर में अपनी पकड़ और मजबूत की है।

शेयर का हाल

खबर लिखे जाने तक ट्रेंट के शेयर बीएसई पर 0.07% की हल्की बढ़त के साथ 5,363 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी का मार्केट कैप 1,90,719.02 करोड़ रुपये रहा। स्टॉक का 52 हफ्तों का उच्च स्तर 8,345.85 रुपये और निचला स्तर 4,491.75 रुपये है।

ट्रेंट लिमिटेड वेस्टसाइड, जूडियो और ज़ोडियो जैसे ब्रांड्स के जरिए देशभर में तेजी से रिटेल विस्तार कर रही है और मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के जरिए निवेशकों का भरोसा कायम रखे हुए है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article