बिजनेस

ट्रंप की नई धमकी...कंप्यूटर चिप्स पर लगेगा 100 पर्सेंट टैरिफ, अमेरिका में बढ़ सकती है महंगाई

Trump Tariff on Semiconductors: ट्रंप ने कहा, "हम चिप्स और सेमीकंडक्टर्स पर लगभग 100% शुल्क लगाएंगे, लेकिन अगर कोई कंपनी अमेरिका में ही मैन्युफैक्चरिंग कर रही है, तो उस पर यह शुल्क नहीं लगेगा।" अगर यह योजना लागू होती है, तो अमेरिका में चिप्स पर निर्भर इलेक्ट्रॉनिक्स, गाड़ियां, होम अप्लायंसेज और कई जरूरी चीजें महंगी हो सकती हैं। क्योंकि इन सभी में कंप्यूटर चिप्स का इस्तेमाल होता है।

Image

Trump Tariff on Semiconductors( Pic credit: Canva)

Trump Tariff on Semiconductors: रूस के ऑयल खरीद के चलते टैरिफ बढ़ोतरी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक बाजार को झटका दे दिया है। इस बार निशाने पर हैं कंप्यूटर चिप्स, ट्रंप ने एलान कर दिया है कि अमेरिका अब चिप्स और सेमीकंडक्टर्स पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। ऐसे में सिर्फ टेक इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि ऑटो, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामानों की कीमतें भी आसमान छू सकती हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वह कंप्यूटर चिप्स और सेमीकंडक्टर्स पर 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगाने की योजना बना रहे हैं। यह घोषणा उन्होंने Apple के CEO टिम कुक के साथ बैठक के दौरान की।

सेमीकंडक्टर्स पर 100 फीसदी टैरिफ

ट्रंप ने कहा, "हम चिप्स और सेमीकंडक्टर्स पर लगभग 100% शुल्क लगाएंगे, लेकिन अगर कोई कंपनी अमेरिका में ही मैन्युफैक्चरिंग कर रही है, तो उस पर यह शुल्क नहीं लगेगा।" अगर यह योजना लागू होती है, तो अमेरिका में चिप्स पर निर्भर इलेक्ट्रॉनिक्स, गाड़ियां, होम अप्लायंसेज और कई जरूरी चीजें महंगी हो सकती हैं। क्योंकि इन सभी में कंप्यूटर चिप्स का इस्तेमाल होता है।

कोरोना काल भूल गए ट्रंप

ट्रंप की यह घोषणा उस फैसले के तीन महीने बाद आई है, जिसमें उन्होंने कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को अस्थायी रूप से शुल्क से छूट दी थी। उन्होंने यह भी साफ किया कि जो कंपनियां अमेरिका में चिप्स बनाएंगी, उन्हें आयात कर से छूट मिलेगी। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के समय चिप्स की भारी कमी के कारण अमेरिका में गाड़ियों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई थी और इससे महंगाई भी बढ़ी थी। ट्रंप का यह कदम एक बार फिर बाजार पर बड़ा असर डाल सकता है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article