बिजनेस

Stock Market Outlook: चुनावी नतीजों और ब्याज दर पर RBI के फैसले से तय होगी शेयर बाजार की चाल, विदेशी निवेशक भी अहम

Stock Market Next Week Prediction: जानकारों का मानना है कि वैश्विक रुझान, विदेशी निवेशकों के रुख, पांच राज्यों के चुनावी नतीजे और रेपो रेट पर रिजर्व बैंक के फैसले से इस हफ्ते घरेलू शेयर बाजारों की दिशा तय होगी।

Image

स्टॉक मार्केट की चाल कैसी रहेगी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते शेयर बाजार के लिए कई अहम फैक्टर
  • चुनावी नतीजों का पड़ेगा असर
  • विदेशी निवेशकों की भूमिका भी अहम

Stock Market Next Week Prediction: जिन 5 राज्यों में चुनाव हुए हैं, उनमें से 4 के नतीजे रविवार और एक राज्य मिजोरम के नतीजे सोमवार को आएंगे। जानकारों का मानना है कि वैश्विक रुझान, विदेशी निवेशकों के रुख, पांच राज्यों के चुनावी नतीजे और रेपो रेट पर रिजर्व बैंक के फैसले से इस हफ्ते घरेलू शेयर बाजारों की दिशा तय होगी।

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक प्रवेश गौर के अनुसार वैश्विक बाजार इस समय बेहतरीन स्थिति में है। अमेरिका के 10-वर्षीय बॉन्ड की यील्ड और डॉलर इंडेक्स में नरमी आने से बाजार को ताकत मिलती है। इन पर बारीकी से नजर रखी जाएगी क्योंकि इनमें बाजार को प्रभावित करने की क्षमता होती है।

स्थिर राजनीतिक माहौल से बाजार को फायदा

4 राज्यों के नतीजों के रुझानों में से 3 में भाजपा (राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) और एक (तेलंगाना) में कांग्रेस सरकार बनाती दिख रही है। गौर ने कहा है कि एक स्थिर राजनीतिक माहौल निवेशकों का विश्वास बढ़ा सकता है और बाजार को ऊपर ले जा सकता है।

इसके अलावा घरेलू और ग्लोबल मैक्रो इकोनॉमिक डेटा, वैश्विक शेयर बाजारों के रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चा तेल भी बाजार की दिशा तय करेगा।

विदेशी निवेशकों का रुख अहम

मैक्रो इकोनॉमिक मोर्चे पर इस सप्ताह कई अहम आंकड़े आने वाले हैं। सर्विस सेक्टर के लिए खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) नीतिगत ब्याज दर पर फैसले की घोषणा शुक्रवार को करेगा।

मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंदर सिंह नंदा के मुताबिक बाजार घरेलू और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों, वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल, कच्चे तेल के स्टॉक, डॉलर सूचकांक में उतार-चढ़ाव, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) और घरेलू संस्थागत निवेशकों की निवेश गतिविधियों पर रेस्पॉन्स करेगा।

पिछले हफ्ते आई मजबूती

पिछले हफ्ते बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 1,511.15 अंक यानी 2.29 प्रतिशत की मजबूती आई। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 473.2 अंक यानी 2.39 प्रतिशत चढ़ गया। शुक्रवार को निफ्टी 134.75 अंक यानी 0.67 प्रतिशत चढ़कर 20,267.90 के ऑल टाइम हाई पर बंद हुआ। इसी तरह सेंसेक्स भी 492.75 अंक यानी 0.74 प्रतिशत चढ़कर 11 सप्ताह के उच्च स्तर 67,481.19 अंक पर बंद हुआ था।

जीडीपी डेटा से फायदा

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (रिसर्च) प्रशांत तापसे ने कहा कि अनिश्चित वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत एक शानदार लोकेशन बना हुआ है। मजबूत जीडीपी वृद्धि और मैन्युफैक्चरिंग आंकड़े उसे मजबूती दे रहे हैं। पिछले सप्ताह की तेजी में अनुकूल मैक्रो इकोनॉमिक डेटा और विदेशी फंड के इनफ्लो बने रहने की अहम भूमिका रही।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article