Tractors Sale: जुलाई में ट्रैक्टरों की बिक्री में रही गिरावट, जानिए किस कंपनी को हुआ नुकसान, किसे हुआ फायदा

Tractors Sale: कृषि के सबसे बड़े साधन ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट हुई है। यह चिंता का विषय है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले जुलाई 2024 में ट्रैक्टरों की बिक्री में कमी रही।

Tractors Sale: भारत में खेती के सबसे बड़े साधन ट्रैक्टर की बिक्री में गिरावट हो गई है। जुलाई 2024 में इसकी बिक्री में 11.94 की गिरावट आई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के जुलाई 2024 के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2024 में 79,970 ट्रैक्टर बेचे गए। जबकि पिछले साल जुलाई 2023 में 90,821 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा, टैफे, एस्कॉर्ट्स ट्रैक्टर्स, आयशर ट्रैक्टर्स समेत करीब सभी कंपनियों के ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट हुई है। लेकिन सोनालीका और जॉन डियर ट्रैक्टर्स की बिक्री बढ़ी। अधिकांश ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियों के लिए यह चिंता का विषय है। उम्मीद है मानसून अच्छी होने पर बिक्री बढ़ सकती है।

Tractor sales, decline in tractor sales, decline in tractor sales in July,

भारत में ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट (तस्वीर-Canva)

महिंद्रा एंड महिंद्रा ट्रैक्टर

जुलाई 2024 में महिंद्रा ने 18,422 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल इसी महीने में बेचे गए 20,914 ट्रैक्टरों से कम है। बिक्री में 11.92% गिरावट हुई। इसके बावजूद जुलाई 2024 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 0.01% हो गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा की बाजार हिस्सेदारी जुलाई 2024 में 23.04 प्रतिशत रही, जो जुलाई 2023 में 23.03 प्रतिशत थी।

End of Feed