Himachal Tourism: हिमाचल में जाम की खबरों से पर्यटक आने हुए कम, अब बर्फबारी से उम्मीद

Himachal Tourism: मनाली और आसपास के इलाकों में होटल, होमस्टे और अन्य पर्यटक निवासों सहित लगभग 1,800 पर्यटन इकाइयां हैं।

Himachal Tourism: यातायात बाधित होने की प्रतिकूल खबरों और जाम में फंसे वाहनों के वीडियो वायरल होने से शिमला और मनाली में पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हुई है। होटलों में शुक्रवार को शिमला में 40 प्रतिशत और मनाली में 70 प्रतिशत बुकिंग रही। फेडरेशन ऑफ हिमाचल होटल्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (फोहरा) के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा, “मनाली में बड़े होटल 90 प्रतिशत से अधिक और छोटे तथा मध्यम होटल 70 प्रतिशत से अधिक बुक है।”

Manali Himachal

शिमला और मनाली में पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

उन्होंने कहा कि मनाली और आसपास के इलाकों में होटल, होमस्टे और अन्य पर्यटक निवासों सहित लगभग 1,800 पर्यटन इकाइयां हैं। ठाकुर ने कहा कि रोहतांग में अटल सुरंग देखने के लिए पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ है, लेकिन सुरंग के पास बड़ी संख्या में फंसे वाहनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और इसके चलते बड़ी संख्या में पर्यटकों ने यहां आने की योजना टाल दी है।

End of Feed