बिजनेस

IGL Bonus Share Issue: IGL पहली बार देगी बोनस शेयर ! शेयर में आई मजबूती, GAIL-BPCL हैं प्रमोटर

Indraprastha Gas Bonus Share Issue: मंगलवार के कारोबार में Indraprastha Gas के शेयर में मजबूती दिख रही है। करीब पौने 11 बजे इसका शेयर BSE पर 7.10 रु या 1.84 फीसदी की मजबूती के साथ 392.75 रु पर है।

Image

IGL देगी बोनस शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • IGL देगी बोनस शेयर
  • GAIL-BPCL हैं इसकी प्रमोटर
  • शेयर में करीब 2 फीसदी की मजबूती

Indraprastha Gas Bonus Share Issue: एक टॉप PSU फर्म अपने निवेशकों के लिए पहली बार बोनस शेयर की घोषणा करने जा रही है। ये है इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL)। बता दें कि गेल (इंडिया) लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) इसकी प्रमोटर हैं। फाइलिंग के अनुसार, बोनस शेयरों के प्रस्ताव पर विचार करने और उसे मंजूरी देने के लिए IGL का बोर्ड 10 दिसंबर को बैठक करने वाला है। इसके अलावा, बोनस रेशियो के साथ आज ही रिकॉर्ड डेट की भी घोषणा की जा सकती है।

ये भी पढ़ें -

26 साल पुरानी है कंपनी

IGL एक नेचुरल गैस डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी है। यह मुख्य रूप से दिल्ली-एनसीआर में खाना पकाने और वाहनों के लिए फ्यूल की सप्लाई करती है। IGL की स्थापना 1998 में हुई थी। IGL, GAIL, BPCL और दिल्ली सरकार का एक जॉइंट वेंचर है।

Indraprastha Gas Share Price

मंगलवार के कारोबार में Indraprastha Gas के शेयर में मजबूती दिख रही है। करीब पौने 11 बजे इसका शेयर BSE पर 7.10 रु या 1.84 फीसदी की मजबूती के साथ 392.75 रु पर है।

शेयर का परफॉर्मेंस कैसा रहा

  • बीते 5 दिनों में ये शेयर 7.56 फीसदी चढ़ा है
  • मगर एक महीने में ये 11 फीसदी नीचे आया है
  • 6 महीनों में शेयर 16.25 फीसदी फिसला है
  • 2024 में अब तक शेयर 6.6 फीसदी फिसला है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक बोनस इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article