ये हैं भारत के सबसे अमीर जैन बिजनेसमैन, दौलत इतनी कि दुनिया में बजता है डंका

भारत में जैन समुदाय के लोग कारोबारी माइंडसेट के होते हैं। यह समुदाय काफी संपन्न भी होता है। भारत में अमीरों की लिस्ट में कई जैन लोग शामिल हैं। इनमें अलग-अलग कारोबारों के लोग शामिल हैं, जैसे कि कोल, बंदरगाह, दवा और ज्वेलरी आदि। यहां टॉप जैन अमीरों की लिस्ट दी गयी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतम अडानी में देश के सबसे अमीर जैन
  • अडानी के पास है 54.8 अरब डॉलर की संपत्ति
  • लिस्ट में राजनेता एमपी लोढ़ा भी शामिल

Top Jain Businessmen of India : जैन समुदाय को बिजनेस कम्युनिटी के तौर पर जाना जाता है। ये हकीकत भी है, क्योंकि भारत के कई बड़े बिजनेसमैन इसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। जैन समुदाय के लोगों का शुरू से ही बिजनेस की ओर रुझान देखा जाता है। यही वजह है कि भारत के टॉप अमीरों में कई हस्तियां जैन समुदाय से आती हैं। यहां हम आपको जैन समुदाय के सबसे अमीर लोगों के नाम और उनकी संपत्ति के बारे में बताएंगे।

Richest Jain Businessmen of India

भारत के सबसे अमीर जैन कारोबारी

गौतम अडानी

गौतम अडानी भी जैन समुदाय से हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जब जैन धर्म के प्रमुख विद्वान और गच्छाधिपति आचार्य जयघोषसूरि का देहांत हुआ था तब गौतम अडानी उनके अंतिम संस्कार में शामिल भी हुए थे। अमीर जैन कारोबारियों की लिस्ट में पहले नंबर पर गौतम अडानी ही हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक गौतम अडानी की संपत्ति इस समय 54.8 अरब डॉलर है। अडानी भारत में सबसे बड़े बंदरगाह ऑपरेटर अडानी ग्रुप के संस्थापक हैं। अडानी ग्रुप भारत का सबसे बड़ा थर्मल कोयला उत्पादक और सबसे बड़ा कोयला ट्रेडर भी है।

End of Feed