बिजनेस

ये कंपनी 12 राज्यों में लाएगी EV चार्जिंग प्वाइंट, HPCL के साथ समझौता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2023, 12:29 PM IST

Statiq to Install EV Charging Station: कंपनी 12 राज्यों में 500 इलेक्ट्रिक चार्जर लगाएगी। ये इलेक्ट्रिक चार्जर HPCL के आउटलेट्स (Petrol Pump) पर लगाए जाएंगे। ये चार्जर सभी तरह के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए होंगे। जिसमें बाइक, स्कूटर, स्कूटी, कार आदि चार्ज किए जा सकेंगे।

Image

पेट्रोल पंप पर मिलेगी सुविधा

Statiq to Install EV Charging Station: मौजूदा दौर में इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए बैटरी चार्जिंग का नेटवर्क सबसे बड़ी चुनौती है। इस कमी को दूर करने के लिए पब्लिक सेक्टर कंपनी HPCL ने इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग नेटवर्क प्रोवाइडर Statiq के साथ अहम करार किया है। इसके तहत कंपनी 12 राज्यों में 500 इलेक्ट्रिक चार्जर लगाएगी। ये इलेक्ट्रिक चार्जर HPCL के आउटलेट्स (Petrol Pump) पर लगाए जाएंगे। ये चार्जर सभी तरह के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए होंगे। जिसमें बाइक, स्कूटर, स्कूटी, कार आदि चार्ज किए जा सकेंगे।

इन राज्यों में लगेंगे चार्जर

कंपनी के अनुसार , वह मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश,आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में लगाए जाएंगे। कुल 500 चार्जर में से करीब 400 चार्जर की क्षमता 3.3 किलोवाट होगी। इसके अलावा बाकी चार्जर 7.7 किलोवाट के होंगे। Statiq इसके पहले बीते साल करीब 200 चार्जर लगा चुकी है। इनमें से 130 चार्जर 3.3 किलोवाट कैपिसिटी और 75 चार्जर 7.7 किलोवाट चार्जर से की क्षमता वाले थे। ये 200 चार्जर HPCL के पेट्रोल पंप पर ही लगाए गए हैं। जो कि मेरठ, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ,देहरादून और पटना में लगाए गए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article