बिजनेस

Share Market Closed: आज शेयर बाजार से लेकर बैंक तक बंद, सरकारी ऑफिस में भी नहीं होगा काम

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 4, 2023, 10:18 AM IST

Stock Market and Bank Closed Today: आज शेयर बाजार और बैंक में कोई कामकाज नहीं होगा। देश के अलग-अलग शहरों में महावीर जयंती की वजह से बैंक और शेयर बाजार बंद हैं। इतना ही नहीं सरकारी दफ्तरों की भी आज छुट्टी है। 4 अप्रैल (मंगलवार) को RBI की तरफ से जारी कैलेंडर में महावीर जयंती के मौके पर छुट्टी है।

Image

Stock Market and Bank Closed Today:इस हफ्ते में दो द‍िन की छुट्ट‍ी है।

Stock Market and Bank Closed Today: आज शेयर बाजार और बैंक में कोई कामकाज नहीं होगा। देश के अलग-अलग शहरों में महावीर जयंती की वजह से बैंक और शेयर बाजार बंद हैं। इतना ही नहीं सरकारी दफ्तरों की भी आज छुट्टी है। 4 अप्रैल (मंगलवार) को RBI की तरफ से जारी कैलेंडर में महावीर जयंती के मौके पर छुट्टी है।

इसी हफ्ते में है दो द‍िन की छुट्ट‍ी

शेयर बाजार अप्रैल महीने में तीन द‍िन बंद रहेगा। जबकि इस हफ्ते में दो द‍िन की छुट्ट‍ी है। इसमें 4 अप्रैल को महावीर जयंती और 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे शामिल हैं। वहीं 14 अप्रैल को बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर भी शेयर बाजार बंद रहेगा। 4 अप्रैल को शेयर बाजार के साथ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) भी बंद रहेगा। जबकि शाम का सेशन शाम 5 बजे से रात 11.30 बजे तक खुला रहेगा।

किन शहरों में रहेगी बैंकों की छुट्टी

RBI के कैलेंडर के अनुसार महावीर जयंती के मौके पर देश के अलग-अलग शहरों में बैंकों की छुट्टी है। इसमें अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्‍नई, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और रांची शहर शामिल हैं। हैदराबाद में बाबू जगजीवन राम जयंती के कारण 5 अप्रैल को भी बैंकों का अवकाश रहेगा। इसके अलावा तमाम सरकारी दफ्तर में महावीर जयंती के अवकाश के उपलक्ष्‍य में बंद हैं।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article