बिजनेस

Top Mutual Funds: शेयर बाजार की टेंशन छोड़ Mutual Fund की तरफ लगाएं ध्यान, इन 8 स्कीमों ने दिया सालाना 25% से ज्यादा रिटर्न

Top Mutual Funds: अगर आप किसी म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू करना चाहते हैं, तो टॉप स्कीमों के पिछले रिटर्न को चेक करना और उसके जैसी कैटेगरियों की अन्य स्कीमों से उसकी तुलना करना जरूरी है। भले ही स्कीम अपना पिछला रिटर्न दोहराएगी, इसकी गारंटी नहीं है, मगर इससे एक आइडिया मिलता है कि स्कीम की कंसिस्टेंसी कैसी रही है।

Image

शानदार रिटर्न देने वाली MF स्कीम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कई स्कीमें दे रहीं शानदार रिटर्न
  • 5 सालों में दिया सालाना 25 फीसदी रिटर्न
  • एक ने दिया 32% से अधिक रिटर्न

Top Mutual Funds: अगर आप किसी म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू करना चाहते हैं, तो टॉप स्कीमों के पिछले रिटर्न को चेक करना और उसके जैसी कैटेगरियों की अन्य स्कीमों से उसकी तुलना करना जरूरी है। भले ही स्कीम अपना पिछला रिटर्न दोहराएगी, इसकी गारंटी नहीं है, मगर इससे एक आइडिया मिलता है कि स्कीम की कंसिस्टेंसी कैसी रही है। यहां हम आपके साथ आठ वैल्यू म्यूचुअल फंड्स की लिस्ट शेयर करेंगे, जिन्होंने पिछले पांच वर्षों में 25 प्रतिशत से अधिक सालाना रिटर्न दिया है।

ये भी पढ़ें -

क्रम संख्यास्कीम का नामबीते 5 सालों में सालाना रिटर्न
1. एचडीएफसी वैल्यू फंड 25.50 फीसदी
2. आदित्य बिड़ला सन लाइफ प्योर वैल्यू फंड 25.89 फीसदी
3. जेएम वैल्यू फंड 28.02 फीसदी
4. एचएसबीसी वैल्यू फंड 28.76 फीसदी
5. निप्पॉन इंडिया वैल्यू फंड29.03 फीसदी
6. आईसीआईसीआई प्रू वैल्यू डिस्कवरी 29.78 फीसदी
7. टेम्पलटन इंडिया वैल्यू फंड30.41 फीसदी
8. बंधन स्टर्लिंग वैल्यू फंड32.79 फीसदी
जैसा कि हम ऊपर दी गई टेबल में देख सकते हैं, आठ म्यूचुअल फंड ने पिछले पांच वर्षों में 25 प्रतिशत से अधिक वार्षिक रिटर्न दिया है। बंधन स्टर्लिंग वैल्यू फंड ने पिछले पांच वर्षों में 32.79 प्रतिशत रिटर्न दिया है, टेम्पलटन इंडिया वैल्यू फंड ने 30.41 प्रतिशत रिटर्न दिया है जबकि 25 प्रतिशत से अधिक रिटर्न देने वाली अन्य योजनाएं जेएम वैल्यू फंड और निप्पॉन इंडिया वैल्यू फंड हैं।

इस बात का रखें ध्यान

इस बीच, यह ध्यान देने वाली बात है कि पिछले रिटर्न आगे के रिटर्न की गारंटी नहीं हैं। दूसरे शब्दों में, सिर्फ इसलिए कि किसी स्कीम ने पहले अच्छा रिटर्न दिया है, इसका मतलब यह नहीं है कि यह भविष्य में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर म्यूचुअल फंड के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article