सेंसेक्स की टॉप 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2.89 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, जानें रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, HDFC बैंक का कितना

Market capitalization: गुरुवार को सेंसेक्स ने पहली बार 79,000 अंक के स्तर को पार किया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का बाजार मूल्यांकन चढ़ गया।

Market capitalization: सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 2,89,699.42 करोड़ रुपये का उछाल दर्ज हुआ। शेयर बाजार में जोरदार तेजी के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक लाभ में रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,822.83 अंक या 2.36 प्रतिशत चढ़ गया।

Stock Market Record, Stock market, Sensex, Sensex record, Nifty, Nifty record

शेयर बाजार।

भारतीय जीवन बीमा निगम का मार्केट कैप गिरा

बीएसई सेंसेक्स जून में 7.14 प्रतिशत चढ़ा है। यह इसकी सबसे अच्छी मासिक वृद्धि है। बृहस्पतिवार को सेंसेक्स ने पहली बार 79,000 अंक के स्तर को पार किया। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का बाजार मूल्यांकन चढ़ गया। वहीं भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के मूल्यांकन में गिरावट आई।

End of Feed