बिजनेस

Highest M-Cap Companies: टॉप 10 में से 9 कंपनियों की मार्केट कैपिटल बढ़ी, निवेशकों को 1.30 लाख करोड़ का फायदा

Top 10 Highest Market Capital Companies: टॉप-10 मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों में से 9 की कुल मार्केट कैप 1,30,391.96 करोड़ रुपये बढ़ी, जिसमें भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की मार्केट कैप सबसे अधिक बढ़ी।

Image

टॉप-10 अधिकतम मार्केट कैपिटल वाली कंपनियां

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • टॉप 10 में से 9 कंपनियों की एमकैप बढ़ी
  • एयरटेल और टीसीएस को सबसे अधिक लाभ
  • रिलायंस को हुआ नुकसान

Top-10 Highest Market Capital Companies: 1 दिसंबर को खत्म हुए कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार (Stock Market) में मजबूती आई, जिसमें निफ्टी 50 (Nifty 50) 473 अंक या 2.4 प्रतिशत बढ़कर 20,268 पर बंद हुआ। वहीं बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 1,511 अंक या 2.3 प्रतिशत उछलकर 67,481 पर बंद हुआ। इस दौरान देश की टॉप-10 मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों में से 9 की कुल मार्केट कैप 1,30,391.96 करोड़ रुपये बढ़ी, जिसमें भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की मार्केट कैप सबसे अधिक बढ़ी। मार्केट कैपिटल का बढ़ना निवेशकों का लाभ भी है।

केवल रिलायंस की मार्केट कैप घटी

रिलायंस इंडस्ट्रीज को छोड़कर देश की बाकी नौ टॉप कंपनियों की मार्केट कैपिटल में वृद्धि दर्ज की गई। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 23,746.04 करोड़ रुपये बढ़कर 5,70,466.88 करोड़ रुपये हो गई। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 19,027.07 करोड़ रुपये बढ़कर 12,84,180.67 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

बाकी टॉप कंपनियों का हाल

  • एचडीएफसी बैंक की एमकैप 17,881.88 करोड़ रुपये बढ़कर 11,80,588.59 करोड़ रुपये हो गई
  • आईटीसी की एमकैप 15,159.02 करोड़ रुपये बढ़कर 5,61,159.09 करोड़ रुपये हो गई
  • बजाज फाइनेंस की एमकैप 14,480.29 करोड़ रुपये बढ़कर 4,48,446.82 करोड़ रुपये हो गई
  • आईसीआईसीआई बैंक की एमकैप 12,085.42 करोड़ रुपये बढ़कर 6,63,370.71 करोड़ रुपये हो गई
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) की एमकैप 11,348.53 करोड़ रुपये बढ़कर 6,02,258.98 करोड़ रुपये हो गई
  • भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एमकैप 10,307.92 करोड़ रुपये बढ़कर 5,10,353.93 करोड़ रुपये हो गई
  • इन्फोसिस की एमकैप 6,355.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6,02,747.01 करोड़ रुपये हो गई
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज की एमकैप 574.95 करोड़ रुपये घटकर 16,19,332.44 करोड़ रुपये रह गई। इसके बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे अधिक एमकैप वाली कंपनी बनी हुई है।

ये हैं सबसे अधिक एमकैप वाली कंपनियां

टॉप-10 एमकैप वाली कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है और उसके बाद टीसीएस का नंबर आता है। इनके बाद एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एचयूएल, भारती एयरटेल, आईटीसी, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का नंबर है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article