बिजनेस

Best Shares Of Week: सिर्फ चार दिन में इन शेयरों ने कराया 55 फीसदी तक फायदा, 4 लाख के बन गए 6 लाख

Highest Return Giving Shares: बीते हफ्ते वार्डविज़ार्ड फूड्स का शेयर 21.98 रु से 33.97 रु पर पहुंच गया। इसने निवेशकों को 54.55 फीसदी रिटर्न दिया। इतने रिटर्न से निवेशकों के 4 लाख रु 6 लाख रु से अधिक बन गए। शुक्रवार को ये 11.30 फीसदी की मजबूती के साथ 33.97 रु पर बंद हुआ।

Image

सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बीते हफ्ते 5 शेयरों ने दिया 55 फीसदी तक रिटर्न
  • निवेशकों के 4 लाख बना दिए 6 लाख
  • वार्डविज़ार्ड फूड्स ने कराया 55 फीसदी से अधिक फायदा

Highest Return Giving Shares: 1 दिसंबर को खत्म हुए कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार (Stock Market) ऊपर चढ़ा। निफ्टी 50 (Nifty 50) 473 अंक या 2.4 प्रतिशत बढ़कर 20,268 पर और बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 1,511 अंक या 2.3 प्रतिशत उछलकर 67,481 पर बंद हुआ।

बाजार में तेजी के बीच 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने 4 ही दिन में निवेशकों को भारी रिटर्न दिया। 27 नवंबर को शेयर बाजार गुरु नानक जयंती के कारण बंद रहा था। इसलिए हफ्ते में केवल 4 ही दिन कारोबार हुआ। आगे जानिए बीते हफ्ते सबसे अधिक रिटर्न देने वाले शेयरों के नाम।

वार्डविज़ार्ड फूड्स (Wardwizard Foods)

बीते हफ्ते वार्डविज़ार्ड फूड्स का शेयर 21.98 रु से 33.97 रु पर पहुंच गया। इसने निवेशकों को 54.55 फीसदी रिटर्न दिया। इतने रिटर्न से निवेशकों के 4 लाख रु 6 लाख रु से अधिक बन गए। शुक्रवार को ये 11.30 फीसदी की मजबूती के साथ 33.97 रु पर बंद हुआ।

सॉलिटेयर मशीन टूल्स (Solitaire Machine Tools)

बीते हफ्ते सॉलिटेयर मशीन टूल्स का शेयर 68.56 रु से 94.95 रु पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 38.49 फीसदी रिटर्न मिला। इतने रिटर्न से निवेशकों के 3 लाख रु 4 लाख रु से अधिक बन गए होंगे। शुक्रवार को ये 14.33 फीसदी की मजबूती के साथ 94.95 रु पर बंद हुआ।

एचआईएम टेक्नोफोर्ज (HIM Teknoforge)

एचआईएम टेक्नोफोर्ज का शेयर 127.55 रु से 172.85 रु पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 35.5 फीसदी रिटर्न मिला। इतने रिटर्न से भी निवेशकों के 3 लाख रु 4 लाख रु से अधिक में कंवर्ट हो गए। शुक्रवार को ये 1.79 फीसदी की कमजोरी के साथ 172.85 रु पर बंद हुआ।

उदय ज्वैलरी (Uday Jewellery)

उदय ज्वैलरी का शेयर 127.25 रु से 170.60 रु पर पहुंच गया। इसने निवेशकों को 34.07 फीसदी रिटर्न दिया। इस शेयर ने भी निवेशकों के 3 लाख रु 4 लाख रु से अधिक बना दिए। शुक्रवार को ये 7.36 फीसदी की मजबूती के साथ 170.60 रु पर बंद हुआ।

नेचुरो इंडियाबुल (Naturo Indiabull)

नेचुरो इंडियाबुल का शेयर 12.58 रु से 16.83 रु पर पहुंच गया। इससे निवेशकों को 33.78 फीसदी रिटर्न मिला। इस शेयर ने भी निवेशकों के 3 लाख रु को 4 लाख रु बना दिए। शुक्रवार को ये 4.79 फीसदी की मजबूती के साथ 16.83 रु पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article