बिजनेस

Top 10 Listed Companies: टॉप 10 कंपनियों में से 7 की मार्कट कैप बढ़ी, TCS और ICICI Bank को हुआ सबसे अधिक फायदा

Top 10 Companies With Highest Market Cap In India: बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनियों में से 7 की मार्केट कैप बढ़ी। वहीं 3 की मार्केट कैप घटी।

Image

टॉप 10 कंपनियों में से 7 की मार्कट कैप बढ़ी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टॉप 10 कंपनियों में से 7 की मार्कट कैप बढ़ी
  • 3 कंपनियों की मार्केट कैप घटी
  • टीसीएस को हुआ सबसे अधिक फायदा

Top 10 Companies With Highest Market Cap In India: सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनियों में से 7 के बाजार मूल्यांकन (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 65,302.5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और आईसीआईसीआई बैंक रहे। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 663.35 अंक या 0.90 प्रतिशत ऊपर चढ़ा। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 165.7 अंक या 0.74 प्रतिशत चढ़ा। बता दें कि बीते हफ्ते शनिवार को भी शेयर बाजार में कारोबार हुआ। प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई ने प्राइमरी साइट पर बड़ी दिक्कत या विफलता से निपटने के लिए अपनी तैयारियों की जांच करने के लिए शनिवार को इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में एक विशेष कारोबारी सत्र का आयोजन किया।

ये भी पढ़ें -

किन कंपनियों की मार्केट कैप बढ़ी

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी की मार्केट कैप बढ़ी। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसीआई) की मार्केट कैप में गिरावट आई।

जानिए किसकी कितनी घटी या बढ़ी मार्केट कैप

  • टीसीएस की मार्केट कैप 19,881.39 करोड़ रुपये बढ़कर 14,85,912.36 करोड़ रुपये हो गई
  • आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 15,672.82 करोड़ रुपये बढ़कर 7,60,481.54 करोड़ रुपये हो गई
  • एसबीआई की मार्केट कैप 12,182.1 करोड़ रुपये बढ़कर 6,89,917.13 करोड़ रुपये हो गई
  • एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 7,178.03 करोड़ रुपये बढ़कर 10,86,464.53 करोड़ रुपये हो गई
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,051.63 करोड़ रुपये बढ़कर 5,67,626.01 करोड़ रुपये हो गई
  • भारती एयरटेल की मार्केट कैप 4,525.14 करोड़ रुपये बढ़कर 6,38,721.77 करोड़ रुपये हो गई
  • आईटीसी की मार्केट कैप 811.39 करोड़ रुपये बढ़कर 5,14,451.76 करोड़ रुपये हो गई
  • एलआईसी की मार्केट कैप 19,892.12 करोड़ रुपये घटकर 6,54,763.76 करोड़ रुपये रह गई
  • इन्फोसिस की मार्केट कैप 9,048.17 करोड़ रुपये घटकर 6,86,997.15 करोड़ रुपये रह गई
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 3,720.44 करोड़ रुपये घटकर 20,16,750.44 करोड़ रुपये रह गई

कौन सी कंपनी है नंबर 1

टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का नंबर रहा।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article