Tomorrow Bank Holiday : अप्रैल 2025 में भारत के कई राज्यों में आने वाले दिनों में बैंक अवकाश रहने वाले हैं, जिससे आम ग्राहकों की बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। 26 अप्रैल को चौथा शनिवार और गौरी पूजा के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 27 अप्रैल रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 29 अप्रैल को परशुराम जयंती के अवसर पर हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 30 अप्रैल को कर्नाटक में बसवा जयंती और अक्षय तृतीया के कारण बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी। इसलिए बैंक जाने से पहले जान लें कि बैंक खुला है या नहीं है।
अप्रैल में अब कितने दिन बैंकों हैं छुट्टियां
April Bank Holiday List: अप्रैल बैंक अवकाश लिस्ट
- 26 अप्रैल 2025: चौथा शनिवार
- 27 अप्रैल 2025: रविवार
- 29 अप्रैल परशुराम जयंती शिमला
- 30 अप्रैल अक्षय तृतीया बेंगलुरु
Bank Holidays: छुट्टियों में बैंकिंग सेवाएं
इन छुट्टियों के दौरान ऑफलाइन बैंकिंग सेवाएं सीमित रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह उपलब्ध रहेंगी। लोग अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर के माध्यम से आवश्यक लेन-देन कर सकते हैं। फोर्थ से सटरडे 26 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे, फिर भी कुछ प्रमुख सेवाएं चालू रह सकती हैं। इनमें शामिल हैं:-
- ऑनलाइन बैंकिंग सुविधाएं: ग्राहक अपने खाते की शेष राशि देख सकते हैं, लेन-देन कर सकते हैं और ऑनलाइन बिलों का भुगतान कर सकते हैं।
- मोबाइल बैंकिंग सुविधाएं: मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन उपलब्ध होंगे और ग्राहक कई बैंकिंग गतिविधियां कर सकते हैं।
- एटीएम सुविधाएं: एटीएम चालू रहेंगे और ग्राहक पैसे निकाल सकते हैं, खाते की शेष राशि की जांच कर सकते हैं और अन्य लेन-देन कर सकते हैं।
- मुद्रा विनिमय सेवाएं: कुछ बैंकों में पर्यटकों या विदेशी मुद्रा लेनदेन के लिए मुद्रा विनिमय सेवाएं हो सकती हैं।
Bank Holidays: RBI समय-समय पर तीन श्रेणियों के आधार पर बैंक अवकाशों की अपनी आधिकारिक लिस्ट अपडेट करता है:-
- नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की छुट्टियां
- रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) की छुट्टियां
- राज्यवार स्थानीय त्यौहार और उत्सव
