बिजनेस

Home Loan, Vehicle Loan: इन बैंकों ने सस्ते किए होम लोन और वाहन लोन, घर और गाड़ी खरीदने वालों के लिए राहत

Home Loan, Vehicle Loan: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में नीतिगत दर रेपो में 0.25 प्रतिशत की कटौती किए जाने के बाद कई बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती की है। अब इंडियन बैंक और केनरा बैंक ने भी अपने ग्राहकों को राहत दी है। इसकी वजह से होम लोन और वाहन लोन में कटौती की है।

Image

Indian Bank, Canara Bank ने सस्ते किये लोन

Photo : iStock

Home Loan, Vehicle Loan : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) द्वारा रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करने के बाद, सार्वजनिक क्षेत्र के दो प्रमुख बैंकों – इंडियन बैंक और केनरा बैंक ने भी अपने ग्राहकों को राहत दी है। दोनों बैंकों ने गुरुवार को कर्ज पर ब्याज दरें घटाने की घोषणा की है, जिससे आवास और वाहन ऋण अब पहले से सस्ते हो गए हैं।

Home Loan, Vehicle Loan: इंडियन बैंक ने कम की ब्याज दरें

इंडियन बैंक ने अपने होम लोन की ब्याज दर को 8.15% से घटाकर 7.90% प्रति वर्ष कर दिया है। वहीं, वाहन लोन की ब्याज दर 8.50% से घटाकर 8.25% कर दी गई है। बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए रियायती प्रसंस्करण शुल्क और शून्य दस्तावेज़ीकरण शुल्क जैसे आकर्षक लाभ भी दिए हैं। इससे नए ग्राहकों के साथ-साथ मौजूदा ग्राहकों को भी फायदा होगा।

Home Loan, Vehicle Loan: केनरा बैंक ने भी घटाई RLLR

केनरा बैंक ने भी अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में 0.25% की कटौती की है, जो 12 अप्रैल, 2025 से प्रभावी हो गई है। अब केनरा बैंक में आवास लोन पर ब्याज दर 7.90% से शुरू होती है, जबकि वाहन लोन की दर 8.20% से शुरू हो रही है। यह कदम खासकर मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए काफी राहत भरा साबित हो सकता है।

Home Loan, Vehicle Loan: ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा

इन बैंकों के फैसले से कर्ज लेना अब पहले से सस्ता हो गया है। ब्याज दरों में कटौती से ईएमआई कम होगी, जिससे ग्राहकों पर वित्तीय बोझ भी घटेगा। इस कदम से आवास और ऑटो सेक्टर में भी तेजी आने की उम्मीद है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article