बिजनेस

Gold-Silver Price Today 25 April 2025 : सोना-चांदी की कीमतों फिर हुए बदलाव, बढ़ी या घटी, जानें अपने शहर के रेट

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 25 April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। नया रिकॉर्ड बनाने के बाद सोने में बड़ी गिरावट हुई, लेकिन फिर से तेजी आ गई। आइए जानते हैं 24K, 23K, 22K, 18K और 14K कैरेट की कीमतों में कितना बदलाव हुआ। साथ ही जानिए आज आपके शहर का ताजा भाव कितना है।

Image

जानिए सोना-चांदी का ताजा भाव

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 25 April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत शुक्रवार को पिछले बंद भाव 96286 रुपये के मुकाबले घटकर 95631 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। जबकि चांदी की कीमत पिछले बंद भाव 97634 रुपये के मुकाबले घटकर 97684 रुपये किलो हो गई। दिनभर कीमतों में जैसे-जैसे उतार-चढ़ाव होंगे, हम आपको अपडेट कराते रहेंगे। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आपके शहर का ताजा भाव क्या है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी के 22K, 24K और 18K ताजा भाव क्या है, नीचे जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99996286 रुपये95669 रुपये95631 रुपये
सोना 99595900 रुपये95286 रुपये95248 रुपये
सोना 91688198 रुपये87633 रुपये87598 रुपये
सोना 75072215 रुपये71752 रुपये71723 रुपये
सोना 58556327 रुपये55966 रुपये55944 रुपये
चांदी 99997634 रुपये/किलो97513 रुपये/किलो97684 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट सोना का भाव रुपए में24 कैरेट सोना का भाव रुपए में18 कैरेट सोने का भाव रुपए में
चेन्नई में सोना का भाव₹90040 ₹98230₹74590
मुंबई में सोना का भाव₹90040 ₹98230₹73670
दिल्ली में सोना का भाव₹90190 ₹98330₹7,3790
कोलकाता में सोना का भाव₹90040 ₹98230₹73670
अहमदाबाद में सोना का भाव₹90090 ₹98280₹73710
पटना में सोना का भाव₹90090 ₹98280₹73710
जयपुर में सोना का भाव₹90190 ₹98330₹73790
लखनऊ में सोना का भाव₹90190 ₹98330₹73790
गाजियाबाद में सोना का भाव₹90190 ₹98500₹73790
नोएडा में सोना का भाव₹90190 ₹98330₹73790
गुरुग्राम में सोना का भाव₹90190 ₹98330₹73790
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹90190 ₹98330₹73790

दिल्ली में सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने के मुताबिक गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 200 रुपये बढ़कर 99,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपये बढ़कर 98,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछला बंद भाव 98,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी की कीमतें 700 रुपये बढ़कर 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। पिछले बंद भाव में चांदी 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इंदौर में सोना का भाव

स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को‌ सोना के भाव में 200 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई जबकि चांदी 900 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी बिकी। कारोबारियों के अनुसार औसत भाव इस प्रकार रहे। सोना 97000 रुपये प्रति 10 ग्राम,चांदी 99000 रुपये प्रति किलोग्राम,चांदी सिक्का 1150 रुपये प्रति नग।

वायदा बाजार में सोना का भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोना 888 रुपये तेजी के साथ 95,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 888 रुपये यानी 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 95,610 प्रति 10 ग्राम हो गयाी। इसमें 17,780 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना का वायदा भाव 0.92 प्रतिशत बढ़कर 3,318.47 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

वायदा बाजार में चांदी का भाव

कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 475 रुपये की गिरावट के साथ 97,324 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मई महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 475 रुपये यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97,324 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 10,582 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article