इस राज्य में टमाटर की कीमतें हुईं दोगुनी, जानिए क्या है वजह

Tomato Prices: तमिलनाडु में टमाटर की कीमतें बीते हफ्तों में तेजी से बढ़ीं हैं। टमाटर अब चेन्नई के कोयंबेडु और धर्मपुरी के पालाकोडे जैसे बाजारों में दोगुनी हो गई हैं। व्यापारियों ने दाम बढ़ने के कारण बताए। जानिए वजह।

Tomato Prices: तमिलनाडु में टमाटर की कीमतों में बीते कुछ हफ्तों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। जून में जहां टमाटर ₹10–₹20 प्रति किलो बिक रहा था, वहीं अब कई थोक मंडियों में इसकी कीमत ₹40–₹45 प्रति किलो तक पहुंच गई है। यह वृद्धि चेन्नई के कोयंबेडु और धर्मपुरी के पालाकोडे जैसे प्रमुख बाजारों में देखी गई है।

Tomato prices, Tamil Nadu Tomato prices, Tomato price surge, Tomato prices retail prices

टमाटर की दाम में तेजी (तस्वीर-istock)

कम उत्पादन और बारिश बनी कीमत बढ़ने की मुख्य वजह

व्यापारियों के अनुसार, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे टमाटर उत्पादक राज्यों में हाल ही में हुई बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे उत्पादन में गिरावट आई है। इससे आपूर्ति और मांग के बीच असंतुलन पैदा हो गया है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई के व्यापारियों का कहना है कि टमाटर की दैनिक आवक में लगभग 30% की कमी आई है। कोयंबेडु थोक विक्रेता संघ के अध्यक्ष एम. थियागराजन के मुताबिक, “पहले रोज़ाना 700 टन टमाटर आता था, जो अब घटकर 500 टन रह गया है। बारिश ने फसल को नुकसान पहुंचाया है और खेती की लागत भी बढ़ रही है।

End of Feed