बिजनेस

केटेक्स फैब्रिक्स ला रही है IPO, निवेशकों को मिलेगा कमाई का मौका, जानें ओपनिंग डेट और शेयर प्राइस

Kaytex Fabrics IPO Opening Date: डिजिटल टेक्सटाइल प्रिंटिंग कंपनी केटेक्स फैब्रिक्स ने करीब ₹70 करोड़ के आईपीओ के लिए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। केटेक्स फैब्रिक्स एक छोटी एवं मझोली उद्यम इकाई है, जो एनएसई के इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड होगी।

Image

केटेक्स फैब्रिक्स का 70 करोड़ रुपये का आईपीओ 29 जुलाई को खुलेगा (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Kaytex Fabrics IPO Opening Date: डिजिटल टेक्सटाइल प्रिंटिंग कंपनी केटेक्स फैब्रिक्स ने अपने लगभग ₹70 करोड़ के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए प्राइस बैंड ₹171–₹180 प्रति शेयर तय किया है। यह आईपीओ 29 जुलाई 2025 को खुलेगा और 31 जुलाई 2025 को बंद होगा।

Kaytex Fabrics एनएसई इमर्ज पर होगी लिस्टिंग

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक कंपनी ने बताया कि उसके शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ‘इमर्ज’ मंच पर सूचीबद्ध होंगे। यह मंच विशेष रूप से छोटे और मझोले उद्यमों (SMEs) के लिए है।

Kaytex Fabrics IPO की संरचना

  • इस सार्वजनिक निर्गम में दो भाग शामिल हैं:-
  • 31.99 लाख इक्विटी शेयरों का नया निर्गम, जिसकी कीमत लगभग ₹57.59 करोड़ है।
  • 6.79 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS), जिसकी कीमत लगभग ₹12.23 करोड़ है। यह बिक्री कंपनी के प्रवर्तकों संजीव कंधारी और अमित कंधारी द्वारा की जाएगी।
  • आईपीओ के बाद, प्रवर्तकों के पास 73.61% और आम जनता के पास 26.39% इक्विटी हिस्सेदारी होगी।

फंड का उपयोग कहां होगा?

IPO से प्राप्त राशि का उपयोग कंपनी द्वारा विभिन्न परियोजनाओं में किया जाएगा, जैसे:-

₹2.56 करोड़ – अमृतसर में नई गोदाम सुविधा के निर्माण में

₹3.73 करोड़ – अमृतसर में नया बिक्री कार्यालय स्थापित करने में

₹5.01 करोड़ – मौजूदा प्रिंटिंग, डाइंग और प्रोसेसिंग यूनिट के लिए नई टेक्सटाइल प्रोसेसिंग सिस्टम की खरीद में

₹30 करोड़ – कंपनी की कार्यशील पूंजी जरूरतों को पूरा करने में

शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों में किया जाएगा।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article