दिल्ली में एक दिन में बिक गए 36.5 टन टमाटर, 70 रुपये किलो बेच रही सरकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2023, 10:50 AM IST

Tomato Price Hike: नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCCF) के माध्यम से सरकार दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में छूट पर टमाटर बेच रही है।

Tomato Price Hike: टमाटर की कीमतें बढ़ने के बाद करीब एक महीने से केंद्र सरकार सस्ते टमाटर बेचने में लगी है। इसके लिए नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCCF) के माध्यम से सरकार दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में छूट पर टमाटर बेच रही है।

Tomato Price Hike

टमाटर की कीमतें

इन राज्यों में टमाटर की बिक्री 70 रुपये प्रति किलोग्राम पर हो रही है। शुरुआत में इसने 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर टमाटर बेचा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, NCCF ने शनिवार 12 अगस्त को केवल एक दिन के भीतर दिल्ली में 36.5 टन टमाटर की बिक्री की है। पूरे वीकेंड में NCCF ने करीब 60 टन टमाटर की बिक्री का लक्ष्य रखा है। इसमें 10 टन टमाटर नेपाल से आयात किए गए हैं।

End of Feed