बिजनेस

Adani vs Ambani Net Worth: अंबानी और अडानी के बीच 2700000000000 रु का फासला, 225 दिन में ऐसे बदल गया खेल

Gautam Adani vs Mukesh Ambani Net Worth 2023: 66 वर्षीय अंबानी ने जनवरी में भारतीय अरबपतियों की लिस्ट में तब फिर से टॉप पॉजिशन हासिल कर ली थी, जब अमेरिका के शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की निगेटिव रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की नेटवर्थ में गिरावट आई थी।

Image

अंबानी और अडानी की दौलत में अंतर

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 में अंबानी की दौलत बढ़ी
  • अडानी की दौलत में आई गिरावट
  • इस साल आई है रिलायंस के शेयर में तेजी

Net Worth Gap Between Ambani And Adani: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, भारत की सबसे अधिक मार्केट कैपिटल वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 96.4 अरब डॉलर (करीब 8 लाख करोड़ रु) की नेटवर्थ के साथ भारत के सबसे अमीर आदमी बने हुए हैं। वह इस समय दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति भी हैं।

वहीं अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) उनसे दौलत के मामले में काफी पीछे हैं।

कैसे निकले अडानी से आगे

66 वर्षीय अंबानी ने जनवरी में भारतीय अरबपतियों की लिस्ट में तब फिर से टॉप पॉजिशन हासिल कर ली थी, जब अमेरिका के शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की निगेटिव रिपोर्ट के बाद गौतम अडानी की नेटवर्थ में गिरावट आई थी।

कितना है अंतर

इस समय ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार गौतम अडानी की दौलत 63.9 अरब डॉलर या 5.30 लाख करोड़ रु है। यानी मुकेश अंबानी की दौलत अडानी की दौलत से 2.70 लाख करोड़ रु अधिक है। दरअसल राधाकिशन दमानी के साथ गौतम अडानी ऐसे टॉप 15 अरबपतियों में से हैं जिनकी नेटवर्थ में चालू वर्ष में गिरावट देखी गई है।

इस साल अडानी की दौलत में 56.6 अरब डॉलर या 4.7 लाख करोड़ रु की गिरावट आई है। वहीं मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 76756 करोड़ रु का इजाफा हुआ है। यानी 2023 के अब तक करीब 225 दिनों में दोनों की दौलत में बड़ा अंतर आया है।

क्यों आया 2023 में ये फासला

इस साल रिलायंस का शेयर 10 फीसदी बढ़ा है, जिससे अंबानी की दौलत में इजाफा हुआ है, वहीं हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से अडानी ग्रुप के शेयरों में काफी गिरावट आई, जिससे गौतम अडानी की संपत्ति घटी। जबकि जनवरी 2023 तक अडानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे। मगर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद उन्हें काफी नुकसान हुआ। वहीं अंबानी इस समय एशिया के भी सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article