टमाटर की बढ़ती कीमतों से वेज थाली 28 फीसदी हुई महंगी, नॉन-वेज से दोगुना बढ़ा दाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2023, 08:44 AM IST

Tomato Price: टमाटर की बढ़ती कीमतों के कारण जून की तुलना में जुलाई में ‘शाकाहारी थाली’ बनाना 28 फीसदी महंगा हो गया। एक रेटिंग एजेंसी की इकाई ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

Tomato Price Hike Affect On Vegetarian Thali:टमाटर की बढ़ती कीमतों के कारण जून की तुलना में जुलाई में ‘शाकाहारी थाली’ बनाना 28 फीसदी महंगा हो गया। एक रेटिंग एजेंसी की इकाई ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। अगस्त के लिए क्रिसिल की ‘रोटी चावल दर’ रिपोर्ट में कहा गया है कि मांसाहारी थाली पर अपेक्षाकृत कम प्रभाव पड़ा है और इसे तैयार करने की कीमत केवल 11 प्रतिशत बढ़ी है।

Tomato Price Hike Affect On Vegetarian Thali costlier by 28 percent in a month

टमाटर का वेज थाली पर असर

रिपोर्ट में कहा गया है कि थालियों की महंगाई काफी हद तक टमाटर की कीमतों में 233 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण हुई है। टमाटर का दाम जुलाई में 110 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया, जबकि जून में यह 33 रुपये किलो था।

End of Feed