Tata Technologies IPO GMP: 2 दशक बाद टाटा ग्रुप (Tata Group) की किसी कंपनी का आईपीओ (IPO) आ रहा है। 2004 में टीसीएस (TCS) के बाद अब 2023 में टाटा ग्रुप की टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies) का आईपीओ खुलने वाला है। टाटा टेक्नोलॉजीज का पब्लिक इश्यू 22 नवंबर को खुलेगा और 24 नवंबर खुला रहेगा। एंकर निवेशकों के लिए यह 21 नवंबर को एक दिन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है।
जीएमपी में बढ़ोतरी
टाटा टेक का जीएमपी (GMP) यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम (Grey Market Premium) आईपीओ खुलले से पहले ही काफी अधिक है। कल ये 298 रु पर था, जबकि आज ये 337 रु पर पहुंच गया है। अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा टेक का जीएमपी 330 रु से 337 रु तक पहुंच गया है।
हालाँकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि जीएमपी केवल एक संकेतक है कि कंपनी का शेयर कितने प्रीमियम पर चल रहा है और कितने प्रीमियम पर लिस्ट हो सकता है। मगर इसमें तेजी से बदलाव हो सकता है।
ये है बाकी डिटेल
टाटा टेक के आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 475 रु से 500 रु पर है। इसके आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 30 शेयरों की होगी। यानी आपको कम से कम 30 शेयरों और फिर इसी की गुणा में शेयरों के लिए आवेदन करना होगा।
ये पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) इश्यू होगा। यानी मौजूदा शेयरधारक ही इसमें शेयर बेचेंगे। नए शेयरों की बिक्री नहीं की जाएगी। ओएफएस के तहत पैरेंट कंपनी टाटा मोटर्स 4.62 करोड़ शेयर बेचेगी, अल्फा टीसी होल्डिंग्स 97.1 लाख शेयर बेचेगी और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड भी 48 लाख शेयर बेचेगा।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
