Titan Share Price Today: टाइटन कंपनी का शेयर मंगलवार 8 अप्रैल को 6.5 प्रतिशत तक चढ़ गया, जबकि पिछले सत्र में ये 52-सप्ताह के निचले स्तर तक फिसल गया था। यह तेजी टाटा ग्रुप की कंपनी के शानदार मार्च 2025 तिमाही (Q4FY25) नतीजों को पेश करने के बाद आई है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के लिए वित्त वर्ष 2024-25 शानदार रहा। चौथी तिमाही में इसके रेवेन्यू में 25 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गयी, जिसे इसके ज्वैलरी, घड़ियाँ, आईवियर और उभरते कारोबारों में अच्छी ग्रोथ से सपोर्ट मिला। कंपनी ने तिमाही के दौरान 72 नए स्टोर खोले, जिससे इसका कुल रिटेल नेटवर्क 3,312 स्टोर तक पहुँच गया।
टाइटन के शेयर में तेजी
ये भी पढ़ें -
ज्वैलरी कारोबार में अच्छी ग्रोथ
टाइटन का मेन बिजनेस है ज्वैलरी, जिसने Q4FY25 में 24 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। यह मुख्य रूप से सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण हुआ, जिसने प्लेन गोल्ड की ज्वैलरी की बिक्री में 27 प्रतिशत और सोने के सिक्कों की बिक्री में 65 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि की।
ये ट्रेंड ज्वैलरी और स्टोर-ऑफ-वैल्यू खरीदारी दोनों में उपभोक्ताओं की बढ़ती रुचि को दर्शाते हैं।
आईकेयर और घड़ी कारोबार में कितनी हुई ग्रोथ
टाइटन के घड़ियों और वियरेबल्स डिवीजन ने चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जिसमें टाइटन, फास्टट्रैक और सोनाटा जैसे प्रमुख ब्रांडों का मजबूत योगदान रहा। वहीं आईकेयर सेगमेंट ने भी सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
