Stock Market Today 8 April 2025: सोमवार को भारी गिरावट के बाद मंगलवार को शेयर बाजार ने अच्छी वापसी की है। मंगलवार को शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ खुला है। सेंसेक्स 73,137.90 के मुकाबले 876 अंकों की तेजी के साथ 74,013.73 पर खुला, जबकि निफ्टी 22161.60 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 285 अंकों की तेजी के साथ 22,446.75 पर खुला है। कल एक अफवाह के बीच अमेरिकी शेयर बाजार कल चढ़ गया था कि डोनाल्ड ट्रम्प 90 दिनों के लिए टैरिफ पर रोक लगाएंगे। हालाँकि, व्हाइट हाउस ने तुरंत इसे 'फर्जी खबर' करार दिया। अमेरिकी बाजार जल्द ही फिर से गिर गए, खासकर जब ट्रम्प ने कहा कि वह चीन पर टैरिफ बढ़ा सकते हैं, जो कि अमेरिकी वस्तुओं पर चीन द्वारा टैरिफ के जवाब में होगा।
ये भी पढ़ें -
क्यों आई शेयर बाजार में तेजी
कल की गिरावट के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में लौटी हरियाली के पीछे ग्लोबल मार्केट का असर है। असल में ग्लोबल मार्केट में बिकवाली का असर कुछ हद तक कम हुआ है। कल अमेरिकी बाजार में भी रिकवरी देखी गयी। वहीं आज एशियाई बाजारों में तेजी आई।सेंसेक्स के किन शेयरों में है सबसे अधिक तेजी
- टाइटन : 4.64 फीसदी
- बजाज फिनसर्व : 3.39 फीसदी
- इंफोसिस : 2.74 फीसदी
- एसबीआई : 2.54 फीसदी
- एक्सिस बैंक : 2.29 फीसदी
- बजाज फाइनेंस : 1.91 फीसदी
सेंसेक्स के केवल दो शेयरों में गिरावट
- पावर ग्रिड : 1.18 फीसदी
- नेस्ले इंडिया : 0.21 फीसदी
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
