बिजनेस

Delhivery Share Price: सोमवार को चढ़ने के बाद टूटा Delhivery का शेयर, 7.75 फीसदी की भारी गिरावट

Delhivery Share Price Today: मंगलवार के कारोबार में Delhivery के शेयर में भारी गिरावट आई है। लॉजिस्टिक्स कंपनी का शेयर 6.5 फीसदी से लुढ़का है। 268.45 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कंपनी का शेयर 275.60 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 248.90 रु तक फिसला है। करीब साढ़े 11 बजे Delhivery का शेयर 20.80 रु या 7.75 फीसदी की गिरावट के साथ 247.65 रु पर है।

Image

Delhivery के शेयर में गिरावट

KEY HIGHLIGHTS
  • Delhivery के शेयर में गिरावट
  • 7.5 फीसदी से अधिक फिसला
  • सोमवार को आई थी तेजी

Delhivery Share Price Today: मंगलवार के कारोबार में Delhivery के शेयर में भारी गिरावट आई है। लॉजिस्टिक्स कंपनी का शेयर 6.5 फीसदी से लुढ़का है। 268.45 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कंपनी का शेयर 275.60 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 248.90 रु तक फिसला है। करीब साढ़े 11 बजे Delhivery का शेयर 20.80 रु या 7.75 फीसदी की गिरावट के साथ 247.65 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 18,464.33 करोड़ रु है।

ये भी पढ़ें -

सोमवार को क्यों आई थी तेजी

सोमवार को Delhivery के शेयर में तेजी आई थी। कंपनी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी फर्म ईकॉम एक्सप्रेस लिमिटेड को 1,407 करोड़ रुपये में खरीदने का ऐलान किया था, जिससे इसके शेयर को मजबूती मिली। यह डील छह महीने के अंदर पूरा होने की उम्मीद है। इस डील में डेल्हीवरी ईकॉम एक्सप्रेस की कम से कम 99.4% हिस्सेदारी खरीदेगी।

क्या होगा Delhivery को फायदा

लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन कंपनी Delhivery को इस डील से कई फायदे होंगे। इनमें नेटवर्क का विस्तार, टेक्नोलॉजी निवेश और रिसर्च एंड डेवलपमेंट के जरिए सर्विस क्वालिटी में सुधार शामिल है।

वेंडर ईकोसिस्टम होगा बेहतर

डेल्हिवरी को इस डील से ये भी उम्मीद है कि इससे वेंडर ईकोसिस्टम के अंदर डेवलमेंट को बढ़ावा मिलेगा, जिससे मौजूदा वेंडर्स को एसेट्स और रिसर्च में निवेश करने का अधिक आत्मविश्वास मिलेगा। इससे लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री को लाभ होगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article