बिजनेस

Titan Share Price: शानदार रेवेन्यू ग्रोथ के चलते टाइटन के शेयर में तेजी, 52-हफ्तों के निचले लेवल से 6.5% उछला

Titan Share Price Today: टाइटन कंपनी का शेयर मंगलवार 8 अप्रैल को 6.5 प्रतिशत तक चढ़ गया, जबकि पिछले सत्र में ये 52-सप्ताह के निचले स्तर तक फिसल गया था। यह तेजी टाटा ग्रुप की कंपनी के शानदार मार्च 2025 तिमाही (Q4FY25) नतीजों को पेश करने के बाद आई है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के लिए वित्त वर्ष 2024-25 शानदार रहा।

Image

टाइटन के शेयर में तेजी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाइटन के शेयर में तेजी
  • शानदार रेवेन्यू ग्रोथ का असर
  • 6.5 फीसदी उछला शेयर

Titan Share Price Today: टाइटन कंपनी का शेयर मंगलवार 8 अप्रैल को 6.5 प्रतिशत तक चढ़ गया, जबकि पिछले सत्र में ये 52-सप्ताह के निचले स्तर तक फिसल गया था। यह तेजी टाटा ग्रुप की कंपनी के शानदार मार्च 2025 तिमाही (Q4FY25) नतीजों को पेश करने के बाद आई है। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के लिए वित्त वर्ष 2024-25 शानदार रहा। चौथी तिमाही में इसके रेवेन्यू में 25 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गयी, जिसे इसके ज्वैलरी, घड़ियाँ, आईवियर और उभरते कारोबारों में अच्छी ग्रोथ से सपोर्ट मिला। कंपनी ने तिमाही के दौरान 72 नए स्टोर खोले, जिससे इसका कुल रिटेल नेटवर्क 3,312 स्टोर तक पहुँच गया।

ये भी पढ़ें -

ज्वैलरी कारोबार में अच्छी ग्रोथ

टाइटन का मेन बिजनेस है ज्वैलरी, जिसने Q4FY25 में 24 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। यह मुख्य रूप से सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण हुआ, जिसने प्लेन गोल्ड की ज्वैलरी की बिक्री में 27 प्रतिशत और सोने के सिक्कों की बिक्री में 65 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि की।

ये ट्रेंड ज्वैलरी और स्टोर-ऑफ-वैल्यू खरीदारी दोनों में उपभोक्ताओं की बढ़ती रुचि को दर्शाते हैं।

आईकेयर और घड़ी कारोबार में कितनी हुई ग्रोथ

टाइटन के घड़ियों और वियरेबल्स डिवीजन ने चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जिसमें टाइटन, फास्टट्रैक और सोनाटा जैसे प्रमुख ब्रांडों का मजबूत योगदान रहा। वहीं आईकेयर सेगमेंट ने भी सालाना आधार पर 18 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article