डिजिटल न्यूज इकोसिस्टम में लीडरशिप की नई मिसाल बना टाइम्स नेटवर्क

Times Network: टाइम्स नेटवर्क अपने प्लेटफार्म पर 107 मिलियन मासिक यूनिक यूजर्स तक पहुंच गया है। टाइम्स नेटवर्क की डिजिटल सफलता में सबसे आगे ईटी नाउ डॉट इन है, जो टाइम्स नेटवर्क का प्रमुख अंग्रेजी बिजनेस न्यूज प्लेटफार्म है, जिसने 17.9 मिलियन यूनिक यूजर्स (कॉमस्कोर: MMX फरवरी 25) के साथ चौथा स्थान हासिल किया और यह अपनी कैटेगरी में टॉप पर रहने वाला एकमात्र ब्रॉडकास्ट बिजनेस न्यूज चैनल है।

मुंबई: तेजी से बदलते डिजिटल परिदृश्य में, टाइम्स नेटवर्क (भारत का प्रीमियम ब्रॉडकास्ट नेटवर्क) एक लीडिंग डिजिटल न्यूज पब्लिशर के रूप में स्थापित हुआ है, और अपने प्लेटफार्म पर 107 मिलियन मासिक यूनिक यूजर्स तक पहुंच गया है (Comscore: MMX फरवरी 2025)। इस आंकड़े के साथ, टाइम्स नेटवर्क ने एनडीटीवी (99 मिलियन), इंडिया टुडे ग्रुप (95 मिलियन), जागरण न्यू मीडिया (89 मिलियन), द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप (76 मिलियन) जैसे अन्य पुराने डिजिटल प्लेयर्स को पीछे छोड़ दिया है। यह अभूतपूर्व डिजिटल ग्रोथ ETNow.in, ET Now स्वदेश, TimesNow.in और TimesDrive.in के मजबूत प्रदर्शन के कारण संभव हुई है, जो अपने-अपने कैटेगरी में नेटवर्क की डिजिटल लीडरशिप को आकार दे रहे हैं।

Times Network

Times Network

टाइम्स नेटवर्क की डिजिटल सफलता में सबसे आगे ईटी नाउ डॉट इन है, जो टाइम्स नेटवर्क का प्रमुख अंग्रेजी बिजनेस न्यूज प्लेटफार्म है, जिसने 17.9 मिलियन यूनिक यूजर्स (कॉमस्कोर: MMX फरवरी 25) के साथ चौथा स्थान हासिल किया और यह अपनी कैटेगरी में टॉप पर रहने वाला एकमात्र ब्रॉडकास्ट बिजनेस न्यूज चैनल है। ईटी नाउ की सफलता केवल वेबसाइट ट्रैफिक तक सीमित नहीं है। इसके यूट्यूब चैनल ने 30 मिलियन वीडियो व्यूज दर्ज किए हैं, जो इसे वित्तीय शिक्षा और बिजनेस इनसाइट्स के लिए एक विश्वसनीय प्लेटफॉर्म बनाते हैं।

End of Feed