बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज बुधवार 16 अप्रैल 2025 को बैंक बंद हैं या खुले? देखें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today Wednesday 16 April 2025: देश भर में बैंक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के दौरान बंद रहते हैं, जो राज्य की छुट्टियों के मुताबिक अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा बैंकों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों सार्वजनिक छुट्टी रहती है। क्या आज 16 अप्रैल 2025 को बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे। देखें RBI की छुट्टियों की लिस्ट।

Image

जानिए आज कहां बैंकों में छुट्टियां है

Photo : iStock

Bank Holiday Today Wednesday 16 April 2025 : आजबुधवार 16 अप्रैल को देश के अधिकतर हिस्सों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रहेंगी, लेकिन असम में बैंक बंद रहेंगे। इसकी वजह है बोहाग बिहू, जो असम का सबसे बड़ा और पारंपरिक त्योहार है। यह त्योहार असमिया नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है और पूरे राज्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Bank Holiday Today: असम में बंद रहेंगे सभी बैंक

बोहाग बिहू के मौके पर लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं, पारंपरिक व्यंजन बनाते हैं और रंग-बिरंगे परिधानों में लोक नृत्य करते हैं। यह त्योहार न सिर्फ कृषि से जुड़ा होता है, बल्कि परिवार और समुदाय को जोड़ने का भी काम करता है। इसी खुशी के माहौल को ध्यान में रखते हुए, असम सरकार ने 16 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जिसके चलते सभी बैंकिंग संस्थान भी बंद रहेंगे।

Bank Holiday Today: बाकी राज्यों में खुले रहेंगे बैंक

अगर आप असम में रहते हैं और बैंक से जुड़े कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो इसे आज ही निपटा लें। अन्यथा बुधवार को बैंक शाखाएं बंद मिलने की संभावना है। बाकी राज्यों में बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

Bank Holiday in April 2025: अप्रैल में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 16 अप्रैल, बुधवार – असम में बोहाग बिहू की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
  • 18 अप्रैल, शुक्रवार – त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर में गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।
  • 21 अप्रैल, सोमवार – त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन गरिया पूजा, जो आदिवासी त्योहार है, मनाई जाएगी।
  • 29 अप्रैल, मंगलवार – हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन भगवान परशुराम जयंती मनाई जाएगी।
  • 30 अप्रैल, बुधवार – कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन बसवा जयंती और अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाएगा।

Bank Holiday Today: छुट्टियों में करें डिजिटल बैंकिंग

हालांकि, ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। बैंक की डिजिटल सेवाएं जैसे कि नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम पूरी तरह एक्टिव रहेंगी। यानी आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं, बिल भर सकते हैं या एटीएम से नकद निकाल सकते हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article