IEC 2024: टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉनक्लेव यानी आईसीई का ये 10वां एडिशन है जिसकी शुरुआती आज से हो गई है। इस कॉनक्लेव के अंतर्गत टाइम्स नेटवर्क के एडिटेरियल लीडर्स, विचारक, पॉलिसी मेकर्स, इकोनॉमिस्ट बिजनेस लीडर्स और ग्लोबल इंफ्लुएंसर्स मिलकर भारत की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने का रोडमैप तैयार करते हैं। इस बार आईईसी 2024 की थीम फास्ट-ट्रैक टू टॉप 3 है।
टाइम्स ग्रुप के एमडी ने की शुरुआत
द टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने आईईसी 2024 का आगाज करते हुए कहा, “भारत की इकोनॉमी को आकार देने वाले विजनरी, लीडर्स और चेंजमेकर्स को यहां इकट्ठा कर हमें बहुत खुशी हो रही है। आज हम यहां भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने पर बात करेंगे। ये कोई दूर का सपना नहीं है, बल्कि इसे हासिल भी किया जा सकता है। भारत ने बीते कुछ साल में बड़ी आर्थिक तरक्की हासिल की है जिससे ग्लोबल कम्यूनिटी का ध्यान हमारा देश खींच चुका है।”
हमें तेजी से आगे बढ़ना होगा
विनीत जैन ने आईईसी 2024 में आगे कहा, "ये कॉनक्लेव एक प्लेटफॉर्म है जहां ग्रोथ के इस मौके को भुनाने, जानकारी देने और देश की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने का रास्ता साफ होता है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनना बहुत चुनौतीपूर्ण और मुश्किल काम है। हमें साथ मिलकर बहुत तेजी से आगे बढ़ना होगा जिससे भारत इससे भी बड़े पायदान पर अपनी जगह बना सके।"
