बिजनेस

Ola IPO GMP: Ola के IPO से इन्हें मिलेगा 824% तक रिटर्न, सिर्फ 8.22 रु के भाव पर मिले थे शेयर

Ola IPO Date 2024: टाइगर ग्लोबल ने अपनी यूनिट इंटरनेट फंड पीटीई के जरिए कंपनी में 11.70 रुपये के रेट पर शेयर खरीदे हैं। आईपीओ में शेयर बेचने पर उसे लगभग 549 प्रतिशत रिटर्न मिलेगा।

Image

टाइगर ग्बोल के पास हैं ओला के शेयर

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2 अगस्त को खुलेगा ओला का IPO
  • 6 अगस्त को होगा बंद
  • शुरुआती निवेशकों की होगी मौज

Ola IPO Date 2024: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड का आईपीओ शुक्रवार 2 अगस्त को खुलने जा रहा है। ये आईपीओ 6,100 करोड़ रुपये का होगा। ओला का आईपीओ 06 अगस्त तक चलेगा। बता दें कि भाविश अग्रवाल की बेंगलुरु स्थित ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने इश्यू में शेयरों का प्राइस बैंड 72-76 रुपये तय किया है। अमेरिका के हेज फंड और वेंचर कैपिटल इंवेस्टर टाइगर ग्लोबल और जेड47 (जिसे पहले मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया कहा जात था) की ओला इलेक्ट्रिक में हिस्सेदारी है। आईपीओ में प्राइस बैंड के आधार पर इन्हें बहुत तगड़ा रिटर्न मिलेगा, क्योंकि ये दोनों ही ओला के शुरुआती निवेशकों में से हैं।

ये भी पढ़ें -

टाइगर ग्बोल के पास कितने शेयर हैं

टाइगर ग्लोबल ने अपनी यूनिट इंटरनेट फंड पीटीई के जरिए कंपनी में 11.70 रुपये के रेट पर शेयर खरीदे हैं। आईपीओ में शेयर बेचने पर उसे लगभग 549 प्रतिशत रिटर्न मिलेगा। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ये फर्म ओएफएस के तहत लगभग 63.6 लाख शेयर बेच रही है और इसे 49 करोड़ रुपये का लाभ होने की संभावना है।

आईपीओ से पहले टाइगर ग्लोबल के पास कंपनी में 6.03% हिस्सेदारी या 22.34 शेयर हैं। कंपनी में कुल हिस्सेदारी का प्राइस बैंड के ऊपरी रेट पर मूल्य 1691 करोड़ रुपये है।

Z47 को कितना होगा फायदा

मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया, जिसने हाल ही में अपना नाम बदलकर Z47 कर लिया है, ने 8.22 रुपये के रेट पर कंपनी के शेयर खरीदे थे। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार, फंड को पब्लिक ऑफर के जरिए निवेश पर 824 प्रतिशत लाभ मिलने की उम्मीद है।

इन्हें होगा नुकसान

ओएफएस (ऑफर-फॉर सेल) के तहत घाटा उठाने वाली कंपनियों में अल्पाइन ऑपर्च्युनिटी फंड VI और टेकने प्राइवेट वेंचर्स शामिल हैं। इन्होंने क्रमशः 111.51 रुपये और 113.12 रुपये पर शेयर खरीदे थे।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article