निवेश के खेल का ये सीक्रेट बनाएगा अमीर! Ray Dalio ने बताया खुद कैसे शुरू किया सफर?

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 1, 2026, 02:27 PM IST

अमीर बनने के लिए सिर्फ निवेश काफी नहीं। निवेश और बचत के कुछ खास तरीके और एक माइंडसेट होना जरूरी है। मशहूर निवेशक रे डेलियो ने बताया कि उन्होंने खुद यह सफर कैसे शुरू किया?

Ray Dalio Principles of Investment : रे डेलियो को दुनिया के सबसे चर्चित निवेशकों में गिना जाता है। ब्रिजवाटर वाटर एसोसिएट्स (Bridgewater Associates) के संस्थापक डेलियो ने शेयर बाजार का सफर किसी बड़े फंड या भारी-भरकम पूंजी से शुरू नहीं किया था। उनकी पहली कमाई इतनी छोटी थी कि आज के हिसाब से शायद उस पर कोई खास ध्यान भी न दे। लेकिन उसी निवेश ने उन्हें बाजार के खेल में ऐसा खींचा कि आगे चलकर यही उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा जुनून बन गया।

Ray Dalio investment secret

रे डेलियो ने बताया केसे मिली कामयाबी

कैसे शुरू किया अपना सफर?

डेलियो ने बताया है कि जब वह करीब 12 साल के थे, तब गोल्फ कोर्स पर कैडी का काम करते थे। उस समय वहां आने वाले लोगों के बीच शेयर बाजार की खूब चर्चा होती थी। उन्होंने अपनी कैडी से हुई कमाई से शेयर बाजार में पैसा लगाने का फैसला किया। पहला शेयर उन्होंने Northeast Airlines का खरीदा, क्योंकि वही एक ऐसी कंपनी थी जिसके शेयर उन्हें 5 डॉलर से कम कीमत पर मिल रहे थे। उनका तर्क बेहद सीधा था कि कम कीमत वाले शेयर ज्यादा संख्या में खरीदे जा सकते हैं, इसलिए कीमत बढ़ी तो फायदा ज्यादा होगा।

End of Feed