Petrol Diesel Price: इस फैसले से पेट्रोल और डीजल होगा 2 से 4 रुपये सस्ता, दीपावली पर देशवासियों को बड़ी सौगात

petrol and diesel price: दीपावली पर तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल पंप डीलरों को बड़ी सौगात दी है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल पंप डीलरों को कमीशन बढ़ाने का फैसला किया है यह 30 अक्टूबर से लागू होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  1. डीलरों का कमीशन बढ़ाने के बाद भी डीजल-पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे
  2. तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल पंप डीलरों को कमीशन बढ़ाने का फैसला किया
  3. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने फैसले पर खुशी जाहिर की है

petrol and diesel price: तेल कंपनियों ने कहा है कि डीलरों का कमीशन बढ़ाने के बाद भी डीजल-पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ेंगे। इंडियन ऑयल ने दूरदराज के स्थानों में स्थित उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए अंतरराज्यीय माल ढुलाई को सुगम बनाया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।

petrol and diesel cheaper

पेट्रोल और डीजल होगा 2 से 4 रुपये सस्ता!

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'धनतेरस के शुभ अवसर पर तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल पंप डीलरों को दी गई बड़ी सौगात का हार्दिक स्वागत। 7 वर्षों से चली आ रही डिमांड पूरी हुई। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी, लेकिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। तेल कंपनियों द्वारा दूरदराज स्थानों (तेल विपणन कंपनियों के पेट्रोल और डीजल डिपो से दूर) पर स्थित उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए अंतर-राज्य माल ढुलाई को युक्तिसंगत बनाने का भी निर्णय किया गया है, जिसका मैं स्वागत करता हूं। इसके परिणामस्वरूप देश के कई हिस्सों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी आएगी।'

End of Feed