त्योहारी सीजन में होती हैं इन 6 तरीकों से ठगी, जानिए स्कैमर्स की इन चालों से कैसे बचें

Festive Season Financial Fraud: त्योहारी सीजन में अधिकतर प्रोडक्ट्स पर कंपनियां ऑफर्स और डील्स देते हैं। लेकिन दौरान ठग यानी धोखाधड़ी करने वाले सक्रिय हो जाते हैं। वे कई तरीके लोगों को शिकार बनाते हैं। यहां जानिए उनकी चालों को और उनसे कैसे बचा जाए।

Festive Season Financial Fraud: त्योहारों का सीजन आ गया है और प्रोडक्ट ब्रांड्स अपना सालाना ऑफर्स और डील्स दे रहे हैं। हर किसी को इस टाइम का बेसब्री से इंतजार रहता हैं, खासकर जब कुछ बड़ा खरीदारी करनी की प्लानिंग होती हैं। हालांकि, इस उत्साह के साथ-साथ सबसे अच्छे डील्स हासिल करने और बचत को अधिकतम करने की होड़ भी होती है। दुर्भाग्य से, इसी उत्साह का फायदा ठग उठाते हैं। एक हालिया BankBazaar रिपोर्ट जिसका शीर्षक है ‘Fear, Fraud, and Finances: 6 Ways Scammers Prey on Your Mind & How You Can Defend Yourself’ में यह बताया गया है कि कैसे स्कैमर्स मनोवैज्ञानिक तरीके अपनाकर भोले-भाले खरीदारों को धोखा देते हैं और उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं। नीचे जानिए किस तरह से लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं और उनकी चालों से कैसे बचा जा सकता है।

financial frauds

फाइनेंशियल फ्रॉड से बचने के तरीके (तस्वीर-Canva)

अर्जेन्सी पैदा करना

इस चाल में ठग एक तरह की अर्जेन्सी का अहसास कराते हैं, जैसे आपके बैंक खाते या क्रेडिट कार्ड के साथ कोई समस्या हो गई है और आपको तुरंत कार्रवाई करना होगा ताकि आपका पैसा को कोई नुकसान ना हो। अपनी बात पर विश्वास दिलाने के लिए, वे आपको ऐसे ईमेल या मैसेज भेज सकते हैं जो आपके बैंक की तरह दिखते हों और आपसे जरूरी जानकारी शेयर करने या किसी लिंक पर क्लिक करने के लिए दबाव डालते हैं।

End of Feed