बिजनेस

Dubai: भारत UAE में खोलेगा ‘इन्वेस्ट इंडिया' ऑफिस, जानें क्या मिलेगा फायदा

India UAE Trade: भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 2013 में कार्यबल की स्थापना की गई थी। दोनों देशों के बीच 2024 की पहली छमाही में तेल के अलावा अन्य क्षेत्रों में व्यापार बढ़कर 28.2 अरब डॉलर हो गया। यह सालाना आधार पर 9.8 प्रतिशत अधिक है।

Image

भारत-यूएई संबंध

India UAE Trade: केंद्र सरकार ने भारत में निवेश करने के इच्छुक संयुक्त अरब अमीरात के निवेशकों की सुविधा के लिए दुबई में ‘इन्वेस्ट इंडिया’ का कार्यालय खोलने का फैसला किया है।केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी है।गोयल ने निवेश पर भारत-यूएई उच्चस्तरीय कार्यबल की 12वीं बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए यह भी घोषणा की कि भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) का पहला विदेशी परिसर दुबई में स्थापित किया जाएगा। यह संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले 35 लाख भारतीय समुदाय के लिए एक वरदान होगा।

अबू धाबी को लेकर क्या प्लान

बैठक के दौरान गोयल और अबू धाबी निवेश प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक शेख हमीद बिन जायद अल नाहयान की सह-अध्यक्षता में दोनों पक्षों ने कई प्रमुख फैसलों पर प्रगति की समीक्षा की है।इन उपायों में स्थानीय मुद्राओं में द्विपक्षीय व्यापार, भारत और संयुक्त अरब अमीरात की भुगतान प्रणालियों का एकीकरण, सेंट्रल बैंक डिजिटल मुद्राओं पर सहयोग और अहमदाबाद में एक ‘फूड पार्क’ का विकास शामिल हैं।गोयल ने कहा, भारत-यूएई साझेदारी इन्नोवेशन, निवेश और सतत विकास पर आधारित है।

दोनों देशों के बीच कितना बिजनेस

भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 2013 में कार्यबल की स्थापना की गई थी।संयुक्त कार्यबल ने भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता के कामकाज की समीक्षा की। गोयल ने कहा कि इस समझौते के परिणामस्वरूप द्विपक्षीय व्यापार लगातार बढ़ा है। 2024 की पहली छमाही में तेल के अलावा अन्य क्षेत्रों में व्यापार बढ़कर 28.2 अरब डॉलर हो गया। यह सालाना आधार पर 9.8 प्रतिशत अधिक है।

Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article